देहरादून: ऊर्जा निगम ने 30 लाख बिजली उपभोक्ताओं को जोर का झटका दिया है। सितंबर महीने के लिए फ्यूल एंड पावर परचेज कास्ट एडजस्टमेंट के तहत बिजली की दरें आठ पैसे से 33 पैसे प्रति यूनिट तक बढ़ाई गई हैं।
बीपीएल उपभोक्ताओं को आठ पैसे, घरेलू उपभोक्ताओं को 22 पैसे, कमर्शियल उपभोक्ताओं को 31 पैसे प्रति यूनिट अतिरिक्त देने होंगे। सरकारी संस्थानों के लिए दर 29 पैसे बढ़ाई गई है।
इसके अलावा निजी ट्यूबवेल पर भी 10 पैसे प्रति यूनिट का भार पड़ेगा। इस श्रेणी में अधिकतर किसान शामिल हैं। कृषि आधारित उपभोक्ताओं में 25 किलोवाट वाले उपभोक्ताओं को 13 पैसे, 25 से 75 किलोवाट पर 14 पैसे और 75 किलोवाट से ऊपर वाले उपभोक्ताओं को 15 पैसे प्रति यूनिट अधिक भुगतान करना होगा। एलटी और एचटी इंडस्ट्री को 29 पैसे, मिक्सड लोड वाले उपभोक्ताओं को 27 पैसे प्रति यूनिट अधिक देने होंगे।
रेलवे और इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन पर 27 पैसे और अस्थायी बिजली कनेक्शन पर 33 पैसे प्रति यूनिट का भार पड़ेगा। मुख्य अभियंता कमर्शियल डीएस खाती की ओर से बुधवार को विधिवत आदेश जारी किए गए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर
उत्तराखंड के टॉपर्स को CM धामी ने किया सम्मानित, शिक्षा व्यवस्था पर भी कही ये बात
हल्द्वानी में बेसबॉल कैंप का आगाज, बच्चों को ट्रेनिंग देने पहुंचे पूर्व भारतीय टीम के कप्तान 
