weather pantnagar, uttarakhand, weather today, weather haldwani, weather report, weather delhi, weather today at my location, local weather, weather forecast,

देहरादून- इन तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, रहे सावधान!

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Dehradun News– मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान (weather alert) के मुताबिक उत्तराखंड के पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिलों में आज शुक्रवार को बहुत भारी बारिश की संभावना है। जबकि, चमोली बागेश्वर,अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर में भी बारिश हो सकती हैं। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि इन जिलों में छोटी नदियों, नालों के समीप रहने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इतना ही नहीं मौसम विभाग के मुताबिक मौसम के बदले मिजाज के चलते राज्य के मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने की भी संभावना जताई गई है। वहीं, देहरादून समेत कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने के साथ ही तेज बौछार पड़ने की संभावना व्यक्त की है। लिहाजा आप सभी लोगों को सतर्क व सावधान रहने की आवश्यकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें