देहरादून- मौसम विभाग द्वारा आज 10ः00 बजे के मौसम बुलेटिन अनुसार उत्तराखंड राज्य के देहरादून, उत्तरकाशी, बागेश्वर, नैनीताल जनपदों में कही-कही पर भारी वर्षा होने का अलर्ट जारी किया गया है। तथा राज्य के अन्य स्थानों पर भी कहीं-कहीं भारी बारिश और भूस्खलन हो सकता है।
नैनीताल पुलिस ने मौसम विभाग के इस अलर्ट को लेकर लोगों को सचेत रहने की अपील की है साथ ही बताया है कि संवेदनशील इलाकों मुख्यतः मुक्तेश्वर, भवाली, नैनीताल, रामनगर, बेतालघाट, चोरगलिया तथा काठगोदाम में भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण कहीं-कहीं पर राजमार्गों में अवरोध उत्पन्न तथा कटाव होने के साथ पहाड़ी क्षेत्र में नदी नालों के जलस्तर में अत्यधिक वृद्वि एवं बहाव होने की सम्भावना जतायी गयी है।

पुलिस की अपील के अनुसार सम्मानित जनता/यात्रियों एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि आप जनपद नैनीताल आगमन के दौरान सावधानी पूर्वक यात्रा करने का कष्ट करें तथा अधिक वर्षा होने पर किसी सुरक्षित स्थान पर रूकने का कष्ट करें।
🔷 किसी बड़े पेड़ व खिसकने वाले चट्टानों या पहाड़ के आसपास ना रुके।
🔷 अति आवश्यक होने पर ही यात्रा करने पर विचार करें।
पंकज पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा भारी बारिश के दृष्टिगत सामानित जनता से अपील है कि छोटी नदी व नालों के समीप बस्तियों तथा भवनों में निवास कर रहे लोग कृपया सावधान रहकर समय से सुरक्षित स्थानों पर चले जाए। आंधी तूफान तथा भारी वर्षा के समय आवागमन के दौरान सावधानी बरतें तथा अनावश्यक यात्रा करने से बचें।
जनपद के समस्त अधिकारी क्षेत्राधिकारी थाना प्रभारी चौकी प्रभारी पुलिस आपदा प्रबंधन टीम एवं SDRF टीम को मय आपदा उपकरणों के अलर्ट रहने हेतु निर्देशित किया गया है
◼️◼️◼️◼️◼️◼️◼️◼️◼️◼️
आम जनमानस किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति एवं राहत/बचाव कार्य हेतु डायल 112, नैनीताल पुलिस नियंत्रण कक्ष -05942 235 847, 94111 12979 एवं आपदा कंट्रोल रूम नंबर 05942231179 मैं संपर्क कर तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित 
