देहरादून- महानिदेशक शिक्षा विनय शंकर पांडेय ने राज्य में बन्द चल रहे विद्यालय की फीस भुगतान की प्रक्रिया के सम्बन्ध में निम्नलिखित निर्देश जारी किये गये हैं।मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा गया है कि निर्देशो का पालन कराया जाए ऐसा न करने की दशा में कार्रवाई की जाएगी।मात्र ऑनलाइन / अन्य संचार माध्यमों से शिक्षण कराने वाले निजी विद्यालयों को विद्यालय बंद रहने की अवधि में मात्र शिक्षण शुल्क (Tuition Fees) लेने की अनुमति होगी। अन्य किसी प्रकार का शुल्क अभिभावकों से नहीं लिया जायेगा।
यह भी पढ़ें👉उत्तराखंड- नही रहे हिमालय के लाल पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा, PM मोदी ने जताया गहरा दुःख
ऑनलाईन / अन्य संचार माध्यमों से शिक्षण का लाभ लेने के बावजूद भी शुल्क देने में असमर्थ अभिभावक कारणों का उल्लेख करते हुये सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाचार्य / प्रबन्ध समिति से शुल्क करने हेतु अतिरिक्त समय का अनुरोध कर सकते हैं। किसी भी परिस्थिति में छात्रों को शुल्क जमा करने में हुये विलम्ब के कारण विद्यालय से बाहर नहीं किया जायेगा।
यह भी पढ़ें👉देहरादून-(बड़ी खबर) कोरोना की चेन तोड़ने को लेकर सरकार का बड़ा आदेश, अब CHC और PHC में मिलेगी यह सुविधा
कोविड-19 के संक्रमण से रोकथाम हेतु विद्यालयों के बंद रहने के अवधि में सरकारी / अर्द्धसरकारी अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा नियमित रूप से वेतन प्राप्त करने एवं उनकी आजीविका में किसी भी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़ने के कारण ऑनलाईन / अन्य संचार माध्यमों से कक्षाओं का लाभ लेने के फलस्वरूप नियमित रूप से निर्धारित शिक्षण शुल्क (Tuition Fees) जमा करवाया जायेगा।
उक्त निर्देशों के वाबजूद भी संज्ञान में आया है कि कतिपय निजी विद्यालयों द्वारा विगत वर्षों में विभिन्न मदों (खेल, कम्प्यूटर आदि) में ली जाने वाली फीस को भी शिक्षण शुल्क में सम्मिलित कर अनुचित ढंग से शिक्षण शुल्क में वृद्धि कर ली गई है, जो उक्त निर्देशों का उल्लंघन है।
यह भी पढ़ें👉नैनीताल- दिल्ली की शगुन ने पहाड़ में बनाये आकर्षक घर, भूकंप जैसी आपदा को ऐसे देंगे मात
अतः निर्देशित किया जाता है कि तत्काल ऐसे विद्यालयों को चिन्हित कर जांच करें, जिनके द्वारा विभिन्न मदों के शुल्क को शिक्षण शुल्क में समाहित कर शिक्षण शुल्क लिया जा रहा है तथा दोषी पाये जाने पर सम्बन्धित विद्यालयों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये सुस्पष्ट आख्या अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
2 thoughts on “देहरादून:(बड़ी खबर) फीस को लेकर सरकार का कड़क आदेश, इन विद्यालयों पर कार्रवाई की तैयारी”
Comments are closed.



हल्द्वानी : सरस्वती विहार में खुला बेलवाल भोग का नया स्टोर, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य उत्पाद होंगे उपलब्ध
हल्द्वानी: अंकुर शर्मा बने उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष
उत्तराखंड : मोर्चरी की बड़ी चूक! घर पहुंचने के बाद पता चला शव किसी और का है
देहरादून: (बड़ी खबर) मानसून से पहले प्री मानसून का येलो अलर्ट, रहे सावधान झमाझम होगी बरसात
देहरादून :(बड़ी खबर) इन पदों पर भर्ती के निर्देश
उत्तराखंड में मौसम का बड़ा उलटफेर! अगले 48 घंटे में दिखेगा असर
नगरासू गुरुद्वारे को लेकर फैली अफवाहों पर प्रशासन का बड़ा बयान, कहा- सब कुछ सामान्य
दुख की घड़ी में परिवारों के बीच पहुंचे सीएम धामी, लोगों ने कहा- ऐसा नेता कम मिलता है
उत्तराखंड: दन्या पहुंचे सीएम धामी और कर दी घोषणाओं की बारिश, क्षेत्र को मिली करोड़ों की सौगात 

Koi school follow nhi kar rha sahb
Sab fees le rhe hn…
Shikayat kon karega?
Sahb log check to karenge nhi?
Na hi Pvt school teachers k liye koi package denge?
Principal, malik staff ko bhi half salary dete hn..
Bada kharab samay aa gya ab….
Main kisi bhi halat main fees dene se sahmat nahin hoon kyonki main bachche ko mobile nahi de Sakta class 5th