Dehradun News: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मेडिकल कालेजों के निर्माण कार्य कर रही कार्यदायी संस्थाओं को चेतावनी देते हुए समय पर निर्माण कार्य पूर्ण करने को कहा। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि समय पर निर्माण कार्य पूर्ण न होने की स्थिति में उनके विरुद्ध कार्रवाई करने से वह पीछे नहीं हटेंगे।
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज यमुना कालोनी स्थित कैम्प कार्यालय में चार मेडिकल कॉलेजों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मेडिकल कालेज अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, रुद्रपुर एवं हरिद्वार के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए डॉ. रावत ने कार्यदायी संस्था उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम एवं उत्तर प्रदेश निर्माण निगम के अधिकारियों को निर्माण कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुये जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को समय पर निर्माण कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिये। विभागीय मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इसके बाद भी अगर कार्यदायी संस्थाओं के कार्य में संतोषजनक प्रगति नहीं दिखी तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।
डॉ. रावत ने कहा कि हरिद्वार मेडिकल कालेज को छोड़कर अन्य तीन मेडिकल कालेजों की कार्य प्रगति संतोषजनक नहीं है, जबकि इन कार्यों के लिये धनराशि की कोई कमी नहीं है। भारत सरकार भी निर्माण कार्य समय पर पूर्ण करने के संबंध में पिछली बैठकों में निर्देश दे चुकी है।
इस दौरान बैठक में उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम के एम.डी. उदय राज सिंह, मुख्य महाप्रबंधक पेयजल निर्माण निगम ई. रजवार, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना, मेडिकल विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर एम.के. पंत सहित विभागीय एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
उत्तराखंड : उमेश कुमार का विधायकी से इस्तीफे का ऐलान
उत्तराखंड में 2 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ी जिलों में बदलेगा मौसम
हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
CM धामी का गैरसैंण को बड़ा तोहफा, रामगंगा नदी पर बनेगा बांध
उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव
7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर
Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए 
