देहरादून- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत Trivendra Singh Rawat ने सचिवालय परिसर में पशुपालन एवं मत्स्य विभाग की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को ‘मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना’ के तहत पशुपालन विभाग द्वारा रोजगार सृजन के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रतिमाह स्टेट लेवल पर समीक्षा करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पशुपालन विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-120-8862 का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य पालन के क्षेत्र में रोजगार की अनेक संभावनाएं हैं। साथ ही दुग्ध और उससे बनने वाले उत्पादों के लिए ग्रोथ सेंटर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
राज्य सरकार का प्रयास है कि महिलाओं के सिर से घास का बोझ हटे। इस दिशा में पशुपालन विभाग को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना’ के तहत ₹43.10 करोड़ के प्रोजक्ट के संचालन की स्वीकृति प्राप्त हुई है। ₹3 करोड़ की धनराशि जारी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य समेकित सहकारिता विकास परियोजना के अंतर्गत मत्स्य पालन के विकास के लिए ₹164 करोड़ स्वीकृत हुए हैं। इस परियोजना के अंतर्गत मत्स्य पालन के क्षेत्र में 3200 से अधिक लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान
हल्द्वानी : दुकानों का किराया बढ़ेगा, टैक्स में 25% छूट 

