देहरादून- इंडिया कोविड-19 इमरजेन्सी रेस्पोंस एंड हेल्थ प्रिपेरेडनेस फाईनेंसियल पैकेज के अंतर्गत 13 जिला चिकित्सालयों/उपजिला चिकित्सालयों में आक्सीजन सप्लाई पाईप लाईन के निर्माण कार्य के लिए कुल 578.34 लाख रूपये की राशि अनुमन्य की गई है। यह जानकारी देते हुए मिशन निदेशक, एनएचएम युगल किशोर पंत ने बताया कि जिला चिकित्सालय गोपेश्वर, चमोली के लिए 30.29 लाख रूपये, जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा 36.89 लाख रूपये, जिला चिकित्सालय रुद्रपुर उधम सिंह नगर 94.17 लाख रूपये, बीडी पांडे जिला चिकित्सालय नैनीताल 34.49 लाख रूपये, श्री जगद्गुरु शंकराचार्य माधवाश्रम राजकीय जिला चिकित्सालय कोटेश्वर रुद्रप्रयाग 76.44 लाख रूपये, जिला चिकित्सालय बागेश्वर 22.83 लाख रूपये, राजकीय बेस चिकित्सालय हल्द्वानी 53.07 लाख रूपये, जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी 51.77 लाख रूपये, जिला चिकित्सालय हरिद्वार 15 लाख रूपये, जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ 30.80 लाख रूपये, जिला चिकित्सालय चंपावत 41.60 लाख रूपये, बेस चिकित्सालय कोटद्वार 58.73 लाख रूपये और जिला चिकित्सालय पौङी के लिए 32.26 लाख रूपये की राशि अनुमोदित की गई है। उक्त धनराशि विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित है।
पीएम मोदी 20 जून को करेंगे इस अभियान की शुरुआत
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में 
