- उत्तराखंड के डिग्री कॉलेजों में छात्रों को मिलेंगे डिजिटल आई कार्ड।
देहरादून– भारत देश कितना डिजिटल हो गया है यह तो आप भली-भांति जानते हैं। लेकिन उत्तराखंड राज्य भी डिजिटलाइजेशन के इस युग में पीछे नहीं रहा। जी हां, खबर सामने आ रही है कि इस वर्ष उत्तराखंड के डिग्री कॉलेजों में छात्रों को डिजिटल आई कार्ड दिए जाएंगे। इस आई कार्ड में क्यूआर कोड के साथ छात्र का ब्योरा दर्ज होगा। इससे क्यूआर कोड को स्कैन कर छात्र की पूरी जानकारी आसानी में मिल जाएगी और छात्र के पास भी उसका रिकार्ड सुरक्षित रहेगा। उच्च शिक्षा सचिव शैलेश बगोली ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस वर्ष समर्थ पोर्टल के जरिए हो रहे ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया के साथ ये कार्ड भी तैयार होंगे। राज्य का समर्थ प्रवेश पोर्टल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) में उच्च शिक्षा की बेस्ट प्रेक्टिसेज में शामिल किया गया है।
बता दे राज्य में विश्वविद्यालय और कॉलेजों में इस वर्ष ऑनलाइन माध्यम से एडमिशन किए जा रहे हैं। 31 मई से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 4 जून के दोपहर तक 6 हजार 980 से अधिक आवेदन रजिस्टर्ड हो चुके हैं। साथ ही उच्च शिक्षा सचिव का कहना है कि ऑनलाइन माध्यम से जहां एडमिशन प्रक्रिया सरल पारदर्शी और हुई है, वही साथ ही साथ यह किफायती भी हो गई है। दरअसल पहले छात्रों को अलग-अलग कॉलेजों में एडमिशन लेने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस के तहत 1 हजार रूपये से ज्यादा खर्च करने पड़ते थे। वहीं अब छात्र महज 50 रूपये में तीन विश्वविद्यालय के 10 कॉलेजों के लिए विकल्प भर सकते हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां
उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी 
