देहरादून : मौसम का बदलेगा मिजाज, हीट वेव दिखायेगी रंग
उत्तराखंड में गर्मी का प्रकोप दिखने लगा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक तप रहे हैं। ज्यादातर क्षेत्रों में पारा चढ़ रहा है। अप्रैल महीने में इस बार गर्मी बेहाल कर सकती है तथा हीटवेव से लोगों का जीना मुहाल हो सकता है।
उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में इन दिनों सूरज की तपिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सुबह और शाम के समय गर्मी से हल्की राहत मिल रही है लेकिन दिन के समय सूरज के तेवर तल्ख होने से गर्मी सताने लगी है।
मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल महीने में झुलसाने वाली गर्मी बेहाल कर सकती है। मार्च के महीने में प्रदेश में बारिश सामान्य से 5% अधिक हुई है।
बारिश के बदले पैटर्न के कारण गर्मी जल्दी शुरू हो
हालांकि अब एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है और गर्मी सताने लगी है। दिन पर दिन पारा बढ़ रहा है और दिन के समय तो सड़कें भी सूनी हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में फिलहाल बारिश होने के आसार नहीं हैं, जिसके चलते पारे में और इजाफा हो सकता है।
जिन जिलों में बारिश कम हुई और मौसम शुष्क रहा, वहां तपिश के साथ झुलसाने वाली गर्मी बढ़ सकती है। फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि उत्तरकाशी, चमोली और बागेश्वर में आंशिक बादल मंडराने की संभावना है लेकिन ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33.3 और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 34.4 और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 25.5 और न्यूनतम तापमान 9. 9 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.0 और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में आंधी तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी
उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में सुरंग में धंसी मिट्टी, पानी के साथ आया मलबा, मची अफरा-तफरी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर विवाह में दो सिलेंडर की परमिशन के लिए अधिकारी नामित
उत्तराखंड: सीएम धामी सख्त; विकास कार्यों में देरी पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड : गांव से लापता हुआ 4 साल का पंकू, 4 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग…परिवार परेशान
उत्तराखंड: गणेश जन्मस्थली डोडीताल में खुले मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट
उत्तराखंड: सेना की वर्दी का कपड़ा बेचने वाला दुकानदार पकड़ा गया
उत्तराखंड: खटीमा में इस दिन सीएम धामी करेंगे 7 करोड़ की CSD कैंटीन का उद्घाटन
उत्तराखंड: पति-बेटी खो चुकी महिला…कर्ज में डूबी थी जिंदगी, फिर डीएम ने किया कुछ ऐसा!
उत्तराखंड : यहाँ पेट दर्द पर अस्पताल आई नाबालिग निकली गर्भवती 
