उत्तराखंड में पीसीएस के 122 पदों पर होगी भर्ती
शासन ने पीसीएस का अधियाचन राज्य लोक सेवा आयोग को भेजा

देहरादून। शासन ने प्रदेश में पीसीएस के 122 पदों पर भर्ती का अधियाचन (प्रस्ताव) उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को भेज दिया है। अब आयोग इसका अध्ययन कर जल्द ही विज्ञापन जारी करेगा। जून में प्री परीक्षा प्रस्तावित है।
अपर सचिव कार्मिक ललित मोहन रयाल ने आयोग सचिव को अधियाचन भेजा। इसमें डिप्टी कलेक्टर के तीन, डीएसपी के सात, वित्त अधिकारी के 10, सहायक निदेशक वित्त के छह, वित्त विभाग में उप निबंधक श्रेणी-2 के 12, सहायक आयुक्त राज्य कर के 13, राज्य कर अधिकारी के 17, सहायक नगर आयुक्त के सात, कार्य अधिकारी जिला पंचायत के दो, उप शिक्षा अधिकारी के 14, जिला समाज कल्याण अधिकारी के एक, अधीक्षक समाज कल्याण के तीन, सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा के चार, सहायक गन्ना आयुक्त के एक, जिला परिवीक्षा अधिकारी के एक, सूचना अधिकारी के तीन, संपादक के एक, फीचर लेखक के एक, सहायक क निदेशक कृषि के आठ, सहायक निदेशक सांख्यिकी के एक, खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी के दो, प्रादेशीय मौन विशेषज्ञ के दो, सांख्यिकी अधिकारी-2 के एक, सहायक निदेशक रेशम के दो पद शामिल हैं।
परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि इस अधियाचन में विभिन्न विभागों ने में अपने पदों को शून्य दिखाया है। जबकि सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत उन्होंने विभागों से रिक्तियों की जो जानकारी मांगी थी, उनमें ये पद शामिल थे। अभ्यर्थियों का कहना है कि जल्द ही शून्य पदों वाले सभी विभागों की रिक्तियां भी इस अधियाचन का हिस्सा बनाया जाए।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: UKPSC ने जारी किया भर्ती परीक्षा कैलेंडर
विज्ञान संगोष्ठी में चमका हल्द्वानी, इन विद्यार्थियों का जिला स्तर पर हुआ चयन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) हल्द्वानी RTO कार्यालय में चली गोली, मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इन जिलों में अगले 18 घंटों रेड अलर्ट जारी सावधान रहे!
उत्तराखंड: नैनीताल जिले में भारी बारिश के अलर्ट के चलते कल छुट्टी घोषित
उत्तराखंड: हजारों लोगों के साथ सड़कों पर उतरा बिंदुखत्ता, राजस्व ग्राम की मांग को लेकर निकली पदयात्रा
उत्तराखंड में यहाँ निर्माण के दौरान भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबे दो मजदूरों की मौत !
टिक्की खाने पहुंचे थे CM धामी, सामने आई 8 साल के बच्चे की परेशानी, अब सरकार उठाएगी उपचार का खर्च
बैडमिंटन खेल रहे थे बच्चे, अचानक हुआ विवाद और चली गई 12 साल के ईशान की जान
लोक कला से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही तनुजा, Aipan Art से उत्तराखंड की संस्कृति को दे रहीं नई पहचान 
