देहरादून। शिक्षा विभाग ने छात्र- छात्राओं की कक्षा के हिसाब से स्कूल बस्ते का वजन तय किया है। शिक्षा सचिव रविनाथ रामन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। शिक्षा महानिदेशक को जारी आदेश में कहा गया है कि पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों को बस्ते से मुक्त रखा गया है। वहीं कक्षा 6 और 7 के छात्रों का 3 और 12वीं के छात्रों के बस्ते का वजन 5 किलोग्राम से अधिक नहीं होगा।
शिक्षा सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सिफारिश पर 11 जनवरी 2024 को प्रदेश के विद्यालयों में बस्ता रहित दिवस के संचालन के निर्देश दिए गए थे। जबकि अब केंद्र सरकार के स्कूल बैग पॉलिसी 2020 के आधार पर स्कूल बस्ते का वजन तय किया गया है। इस संबंध में निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। जिसके आधार पर कक्षावार स्कूल बस्ते का वजन तय किया गया है।

ये की गई है व्यवस्था
कक्षा – बस्ता (किलो में)
पूर्व प्राथमिक- बस्ता मुक्त
कक्षा 1 व 2 – 1.6 से 2.2
कक्षा 3 से 5 – 1.7 से 2.5
कक्षा 6 से 7- 2 से 3
कक्षा 8 – 2.5 से 4
कक्षा 9 व 10 – 2.5 से 4.5
कक्षा 11 व 12- 3.5 से 5
केंद्र सरकार के निर्देश के बाद कक्षावार छात्रों के बस्ते का वजन तय किया गया है। यह व्यवस्था प्रदेश के सरकारी और निजी सभी विद्यालयों के लिए लागू होगी। -बंदना गब्रयाल, निदेशक एससीईआरटी


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



खटीमा में अचानक पैदल निकले CM धामी, डेरी पर रुके और पी चाय; सादगी ने जीता लोगों का दिल
हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद में कांग्रेस का बड़ा अल्टीमेटम, पुलिस को दी 11 बजे तक की मोहलत
देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 553 पदों पर आई भर्ती
उत्तराखंड: गाय-भैंस पालने वालों के लिए जरूरी खबर, लंपी बीमारी से बचाव को लेकर विभाग ने किया जागरूक
वोटर लिस्ट को लेकर बड़ी खबर, नैनीताल में SIR की सुनवाई 100% पूरी, जानिए आगे क्या होगा
उत्तराखंड: जनता के बीच जाकर समस्याएं सुनें अधिकारी, भीमताल में बैठक के दौरान दिए गए सख्त निर्देश
हल्द्वानी: फुटपाथ पर अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान, 22 चालान कर वसूला हजारों का जुर्माना
उत्तराखंड SIR में 94% सुनवाई पूरी, 1.10 लाख मतदाताओं को फिर मिलेगा मौका, जानिए क्यों
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
