देहरादून- लोक सेवा आयोग की बैठक दिनांक 03 अप्रैल, 2023 में उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा- 2021 एवं उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा- 2021 के संबंध में निम्न प्रकार निर्णय लिये गये:-
- उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा 2021 के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के द्वारा आयोग कार्यालय को उपलब्ध करायी गयी सूची में सम्मिलित समस्त अभ्यर्थियों को आयोग कार्यालय द्वारा जारी कारण बताओं नोटिस के सापेक्ष प्राप्त उत्तरों पर विचारोपरान्त निर्णय लिया गया कि उक्त सूची में सम्मिलित समस्त अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा आयोजित आगामी सभी परीक्षाओं से 05 वर्ष के लिए प्रतिवारित (Debar) किये जाने का निर्णय लिया गया है।
2 उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा- 2021 के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के पत्र द्वारा प्रश्नगत परीक्षा में 09 छात्रों के नकल करने की पुष्टि हेतु सूचित किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार की उपरोक्त आख्या के आधार पर सम्यक् विचारोपरान्त उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा- 2021 को निरस्त किया जाता है।
उक्त के अतिरिक्त यह भी निर्णय लिया गया कि प्रश्नगत परीक्षा पूर्व में जारी विज्ञापन दिनांक 01.09.2021 तथा तत्कम में जारी विज्ञप्ति दिनांक 20.09.2021 एवं 17.01.2022 के आधार पर उक्त परीक्षा पुनः दिनांक 13, 14 एवं 16 से 18 अगस्त, 2023 (कुल 05 दिवस) को आयोजित की जायेगी।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : पटेल नगर क्षेत्र में पुलिस तथा बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़
उत्तराखंड: दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा की 12वीं जीत, पूर्व चेयरमैन को मिली करारी हार
सीएम धामी सरकार के कार्यकाल में दुग्ध समितियों के चुनाव, मुकेश बोरा लगातार 12वीं बार जीते
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता की पदयात्रा पहुंची हाट कालिका मंदिर, अब 27 सितंबर को होगी बड़ी रैली
उत्तराखंड में 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, 17 अक्टूबर तक होंगे 11 प्रमुख कार्यक्रम
धामी कैबिनेट के फैसले से किसे कितना फायदा? 10 बड़े फैसले एक क्लिक में पढ़िए….
ऋषिकुल का बदलेगा पूरा स्वरूप, धामी सरकार ने बना लिया बड़ा प्लान
आयुष्मान कार्ड से इलाज में परेशानी हो तो सीधे CMO से करें संपर्क, नैनीताल में अस्पतालों की सूची जारी
देहरादून : ED का छापा, सोना, कैश और घड़ियां बरामद
नैनीताल :(बड़ी खबर) ज्योलिकोट में पूरा तंत्र एक्टिव, पानी की एक-एक बूंद की जांच., जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई 
