- 23 भर्तियों का नया परीक्षा कैलेंडर जारी किया
हरिद्वार: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 23 भर्तियों का नया परीक्षा कैलेंडर गुरुवार की देर शाम को जारी कर दिया है। हालांकि माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रधानाचार्य की भर्ती को अग्रिम आदेशों तक स्थगित होने के कारण परीक्षा की तारीख जारी नहीं की गई है।
इसके अलावा अपर निजी सचिव सचिवालय प्रशासन की परीक्षा 25 नवंबर 2024, कार्मिक विभाग की उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविर की परीक्षा 16 से 19 नवंबर, गृह विभाग की ज्येष्ठ वैज्ञानिक की 22 से 29 नवंबर, पुलिस विभाग उपनिरीक्षक की 15 दिसंबर, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी की 29 दिसंबर 2024, पुलिस दूर संचार सीओ की 18 दिसंबर, लोक सेवा आयोग और सचिवालय के समीक्षा अधिकारी की परीक्षा 12 जनवरी 2025, प्राविधिक
शिक्षा विभाग की 18 और 19 जनवरी, प्रवक्ता राजकीय पॉलिटेक्निक 22 से 23 फरवरी, प्रधानाचार्य पॉलिटेक्निक 30 मार्च, माध्यमिक शिक्षा विभाग के राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता का 6 अप्रैल, एग्रीकल्चर इंजीनियरिग 17 अप्रैल, राज्य निर्वाचन आयोग के समीक्षा अधिकारी की परीक्षा 27 अप्रैल को होगी। कार्मिक विभाग के उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल अपर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 11 मई को, वन विभाग के लौगिंग अधिकारी की 18 मई, केमिकल इंजीनियरिंग की 30 मई, कार्मिक विभाग के उत्तराखंड
सम्मिलित राज्य सिविल प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 29 जून, प्राविधिक शिक्षा विभाग के अंग्रेजी और रसायन प्रवक्ता की 12 जुलाई, महाधिवक्ता कार्यालय नैनीताल के समीक्षा अधिकारी 27 जुलाई, प्राविधिक शिक्षा विभाग के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग प्रवक्ता की 10 अग्रस्त और संचार, अभियंत्रण और फार्मेसी के प्रवक्ता के पदों की परीक्षा 24 अग्रस्त 2025 को होगी। इसकी पुष्टि लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने की है। उन्होंने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले
उत्तराखंड: यहां दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत
धामी सरकार का बड़ा तोहफा! उत्तराखंड के विकास कार्यों के लिए 1967 करोड़ की मंजूरी
कांवड़ यात्रा 2026: 2.19 करोड़ से अधिक शिवभक्त सकुशल लौटे, उत्तराखंड की व्यवस्थाओं की हो रही सराहना
नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य बने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी की भी मिली जिम्मेदारी
उत्तराखंड : राज्य में कांग्रेस की टीम के साथ साथ 5 कमेटियों का भी ऐलान
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 15 अहम प्रस्ताव पास, कबाड़ की दुकानों पर रोक..
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 15 अहम प्रस्ताव पास, कबाड़ की दुकानों पर रोक
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, हाईवे, जंगल और निकाय क्षेत्र में चलेगा व्यापक सफाई अभियान, लापरवाही पर विभागों की खैर नहीं 
