देहरादून-(बड़ी खबर) इस जिले में तैनात दो पीसीएस अधिकारी हो गए अटैच

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड शासन ने कुमाऊं क्षेत्र के बागेश्वर जिले में तैनात दो पीसीएस अफसरों को हटा दिया है। दोनों को तत्काल प्रभाव से कुमाऊं कमिश्नर के दफ्तर से अटैच कर दिया है। बताया जा रहा कि दोनों अफसरों ने ड्यूटी में गंभीर लापरवाही बरती है। इसके अलावा वीवीआइपी कार्यक्रम के दौरान भी उनके खिलाफ शिकायत मिली थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: LPG के बढ़ते दामों के बीच कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कालाबाजारी रोकने के दिए निर्देश

जानकारी का अनुसार बागेश्वर जिले में तैनात एडीएम चंद्रलाल इमलाल व एसडीएम रामकुमार पांडे को शासन के कार्मिक विभाग ने जिले से हटाकर कुमाऊ कमिश्नर दीपक रावत के दफ्तर से अटैच कर दिया है। शासन ने इन अफसरों को हटाने के आदेश दिए है हालांकि इनके स्थान पर किसी अन्य अधिकारी की तैनाती नही की गई है। बताया जा रहा कि जल्द नए अफसरों की तैनाती की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बजट 2026: गरीब युवा किसान महिला सशक्तिकरण के लिए ज्ञान मॉडल
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें