देहरादून: उत्तराखंड में आज बारिश होगी। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने जो अलर्ट जारी किया है, उसके अनुसार राज्य के 11 जिलों में बारिश होगी। 8 पहाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर जबकि 3 जिलों में कहीं-कहीं बारिश का अनुमान लगाया गया है। दो मैदानी जिले मौसम के लिहाज से शुष्क रहेंगे।
उत्तराखंड के 11 जिलों में आज बारिश: मौसम विभाग ने जो अनुमान जारी किया है, उसके अनुसार उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में 4 जिलों में कुछ स्थानों पर बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश होगी। वहीं 2 जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। दूसरी तरफ कुमाऊं मंडल के 4 जिलों में कुछ स्थानों पर बादलों की गर्जना के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। एक जिले में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
इन जिलों में होगी बारिश: गढ़वाल मंडल के जिन 4 जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जारी किया गया है, उनमें उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और देहरादून जिले शामिल हैं। जिन 2 जिलों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बारिश का अनुमान है, उनमें टिहरी गढ़वाल और पौड़ी जिले शामिल हैं। कुमाऊं मंडल में जिन 4 जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है, उनमें अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल शामिल हैं. जिस 1 जिले में कहीं-कहीं मध्यम बारिश होगी वो चंपावत है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी 

