SACHIWALAY

देहरादून -(बड़ी खबर) इन शिक्षकों को चयन के तीन माह बाद भी नहीं मिल सकी तैनाती

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

शिक्षकों को चयन के तीन माह बाद भी नहीं मिल सकी तैनाती

देहरादून। नया शिक्षा सत्र आज से शुरू हो रहा है, लेकिन राज्य के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए चयनित शिक्षकों को चयन के तीन महीने बाद भी तैनाती नहीं मिली, जिससे इन विद्यालयों में शिक्षा सत्र की शुरुआत में शिक्षकों की कमी बनी रहेगी।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक, इन विद्यालयों के लिए जिन शिक्षकों का चयन हुआ है, उनमें से अधिकतर सुगम क्षेत्र में तैनाती चाहते हैं। प्रदेश के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवक्ताओं के 587 और सहायक अध्यापक एलटी के 293 पद खाली हैं। पिछले कई वर्षों से खाली इन पदों को भरा जा सके, इसके लिए सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की स्क्रीनिंग परीक्षा कराई गई। परीक्षा के बाद इसी साल दो

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प

जनवरी 2024 को प्रवक्ताओं को शिक्षा निदेशालय और सहायक अध्यापक एलटी को गढ़वाल व कुमाऊं मंडल के अपर शिक्षा निदेशक कार्यालय में काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था, लेकिन काउंसलिंग के बावजूद शिक्षकों को अब तक तैनाती नहीं मिली।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें