देहरादून। सरकार ने शिक्षकों की वर्षों पुरानी मांग मान ली है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के मुताबिक, एलटी शिक्षकों की सेवा नियमावली में संशोधन कर मंडल परिवर्तन को लेकर विभाग को शीघ्र एसओपी जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
कहा, शिक्षकों को पूरे सेवाकाल में एक बार एक से दूसरे मंडल में तबादले का मौका मिलेगा। इसके लिए उन्हें अपने मूल संवर्ग में कम से कम पांच वर्ष की संतोषजनक सेवा पूरी करनी आवश्यक होगी। शिक्षा मंत्री ने कहा, राज्य कैबिनेट ने उत्तराखंड अधीनस्थ शिक्षा (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) (संशोधन) सेवा नियमावली-2024 में संशोधन कर अंतरमंडलीय तबादलों के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
एलटी शिक्षकों के संवर्ग परिवर्तन के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया के संबंध में शीघ्र ही शासन स्तर से एसओपी जारी की जाएगी। इसके बाद विभागीय स्तर पर अंतरमंडलीय तबादले की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। एक मंडल से दूसरे मंडल में स्थानांतरित शिक्षक कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से नवीन संवर्ग में कनिष्ठतम हो जाएंगे।
कहा, मंडल परिवर्तन करते समय सामान्य शाखा में कार्यरत शिक्षकों का तबादला सामान्य शाखा, जबकि महिला शाखा में कार्यरत शिक्षिकाओं का तबादला महिला शाखा में ही किया जाएगा। दोनों मंडलों में जिस
मंडल में विषयवार वास्तविक रिक्तियों की संख्या कम होगी, उस विषय में उतनी सीमा तक ही समान श्रेणी के विद्यालयों में शिक्षकों के तबादले किए जाएंगे।
बताया, इच्छुक शिक्षक संबंधित मंडल स्तर पर ही आवेदन करेंगे। प्राप्त आवेदन पत्रों के परीक्षण के बाद निदेशक माध्यमिक शिक्षा, शिक्षकों को मंडल आवंटित करेंगे। इसके लिए शासन स्तर पर गठित समिति से अनुमोदन लेना आवश्यक होगा।
शिक्षा मंत्री ने कहा, इन तबादलों में पारदर्शिता के लिए शासन स्तर पर अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति गठित की गई है, जिसमें अपर सचिव कार्मिक, संयुक्त सचिव माध्यमिक शिक्षा, उप सचिव व अनु सचिव माध्यमिक शिक्षा बतौर सदस्य शामिल किए गए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: एक पल में उजड़ गया परिवार, सड़क हादसे ने छीन लिया बच्चों का सहारा
देवभूमि को दहलाने की साजिश? बम धमकी के बाद हर जगह कड़ी सुरक्षा
उत्तराखंड के योगेश शर्मा ने 61 साल की उम्र में 38 साल पुरानी बाइक से फतह की दुनिया की सबसे ऊंची सड़क
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, शादी समारोह से लौटते वक्त झील में गिरी कार
धमकी भरे ईमेल से मचा बवाल, CM Pushkar Singh Dhami ने दिया बड़ा आदेश
उत्तराखंड : यहां मोबाइल चलाने से रोका तो किशोरी ने…..
हल्द्वानी : यहां शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ
मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात के बाद चर्चा में सपना राणा, जर्मनी में मिला बड़ा अवसर
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: घर लौट रहे दादा-दादी और पोते की एक साथ मौत
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, सभी काेचिंग और स्कूल की फायर NOC, CCTV, भवन सुरक्षा, आपदा प्रबंधन समेत 19 बिंदुओं पर होगी जांच 
