Dehradun, Uttarakhand WeatherUpdate : उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में अगले 48 घंटे मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में दो दिन हवाओं संग हल्की बारिश की संभावना है वहीं 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के भी आसार हैं। जबकि अन्य जनपदों में आंशिक बादलों के बीच मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में 06 और 07 मार्च मौसम का मिजाज आंशिक तौर पर बदला हुआ रहेगा। पर्वतीय जनपदों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है वहीं शेष जनपदों में आशिक बादलों के बीच मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
महाशिवरात्रि के बाद तापमान में वृद्धि
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक महाशिवरात्रि 08 मार्च के बाद प्रदेश भर में शुष्क मौसम के साथ ही तापमान में वृद्धि होने की संभावना है जिसके चलते गर्मी दस्तक देगी।
तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 22.0 और न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 24.0 और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 10.0 और न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस और नई टिहरी का अधिकतम तापमान 11.1 और न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन 
