देहरादून– उत्तराखंड लोक सेवा आयोग पर समूह ग की भर्तियों का दबाव इतना नजर आ रहा है कि एग्जाम कैलेंडर पांचवीं बार जारी किया है । इस दबाव के बीच आयोग की पूर्व की भर्तियों का कुछ पता ही नहीं चल रहा है। इसमें पीसीएस, लोवर पीसीएस, एफआरओ, एपीएस जैसी भर्तियां शामिल हैं।
आयोग ने जनवरी में 32 भर्तियों का जो कैलेंडर जारी किया था, उसमें पीसीएस, लोवर पीसीएस, वन क्षेत्राधिकारी, अपर निजी सचिव भर्तियों की संभावित तिथियां बताई गई थीं। एक मई को जारी दूसरे कैलेंडर में भी ये शामिल थीं। 24 अगस्त को आयोग ने एक अन्य कैलेंडर जारी किया, जिसमें बताया कि इन भर्तियों से संबंधित प्रस्ताव के कुछ बिंदुओं पर जानकारी मांगी है, जिसके बाद ही उनके विज्ञापन जारी होंगे। 26 सितंबर और अब 29 नवंबर को जारी विज्ञापनों में भी इन भर्तियों के नाम शामिल नहीं हैं। इनकी तैयारी कर रहे युवाओं का कहना है कि कैलेंडर के हिसाव से तैयारी करके भी परीक्षा का पता नहीं। उधर, आयोग के सचिव जीएस रावत का कहना है कि समूह ग की भर्तियों की जिम्मेदारी भी उनके पास है तो उसे भी समय से कराना है। उन्होंने कहा कि बाकी
पीसीएस- – मुख्य परीक्षा का परिणाम जल्द
आयोग ने इस साल फरवरी-मार्च में पीसीएस- 2021 की मुख्य परीक्षा कराई थी। आयोग सचिव जीएस रावत ने बताया कि इस साल ही इसका परिणाम जारी किया जाएगा। मूल्यांकन का काम अंतिम चरण में है।
जिन भर्तियों के प्रस्ताव (अधियाचन ) आ चुके हैं, उन पर काम चल रहा है। पीसीएस समेत अन्य भर्तियों का अभी तक कोई अधियाचन या तो मिला नहीं है या फिर उनमें कुछ जानकारी मांगी गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा
उत्तराखंड : यहाँ साधु का शव मिला, हत्या की आशंका
उत्तराखंड : रेखा आर्य के पति पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर CM धामी का जवाब, बोले- 22 साल से साथ हैं, तब याद क्यों नहीं आई?
देहरादून : खिलाड़ियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, सहित कई फैसले
दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले 
