- उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा–2021 का रिजल्ट जारी।
देहरादून– उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा–2021 की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने जारी कर दिया है। जानकारी है कि परीक्षा में 628 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। बता दें चयनित अभ्यार्थियों की साक्षात्कार परीक्षा जुलाई के अंतिम हफ्ते से शुरू होगी।
आयोग के सचिव जीएस रावत का कहना है कि 28 अगस्त 2022 को उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा–2021 के अंतर्गत मुख्य परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 628 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर की सूची आयोग द्वारा वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। इसके साथ ही मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थी की साक्षात्कार परीक्षा का आयोजन जुलाई के अंतिम सप्ताह से किया जाना प्रस्तावित किया गया है। जिसकी सूचना वेबसाइट पर अलग से जारी कर दी गई जाएगी। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक एवं कट ऑफ मार्क्स से संबंधित सूचना आयोग की वेबसाइट पर प्रसारित की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी 
