देहरादून। (Weather Update): उत्तराखंड में देर रात से मौसम का मिजाज बदला हुआ है पहाड़ से लेकर मैदान तक अनेक इलाकों में झोंकेदार तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का दौर जारी है। बेमौसम हो रही इस बारिश से जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है।
मौसम विभाग की माने तो राज्य में अगले 24 घंटे फिलहाल बारिश से राहत के आसार नहीं है। तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के देहरादून नैनीताल टिहरी पौड़ी अल्मोड़ा उधम सिंह नगर हरिद्वार चंपावत समेत अनेक जनपदों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
इसके अलावा देहरादून हरिद्वार पौड़ी नैनीताल उधम सिंह नगर जनपदों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं ,भारी बारिश और गरज चमक के साथ कहीं कहीं बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
रामनगर में उफनाते नाले में बही यात्री बस , पुलिस टीम यात्रियों को सकुशल निकाला
रामनगर। पहाड़ों में हो रही मूसलाधार बरसात के चलते मैदानी इलाकों में बहने वाली नदियां व नाले जबरदस्त उफान पर हैं रामनगर में बरसाती नाले में एक बस बह जाने का मामला सामने आया है जिसमें 20 यात्री सवार थे।
रामनगर के टेढ़ा गांव के तिलमठ मंदिर के पास एक बस बरसाती नाले में बह गई और पलट गई। बताया जा रहा है घटना के समय बस में 20 यात्री सवार थे। बस के बहते ही वहां चीख पुकार मच गई। यात्री बस के बहते ही किसी तरह उसके ऊपर चढ़ गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तब पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने सभी यात्रियों को सकुशल बस से बाहर निकाला। गनीमत रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोटें नहीं आई। सभी को तिलमठ मंदिर में ले जाया गया।
मसूरी में भारी बारिश से होटल की दीवार गिरी ,मलबे में दबे वाहन
देहरादून। मसूरी में भारी बारिश के चलते मसूरी लाइब्रेरी चौक के पास बाल्मिकी मंदिर के सामने सवाय होटल का पुश्ता गिरा, पुश्ता के मलवे के चपेट में आने से कई गाड़िया दबी क्षेत्र में मचा हड़कंप मसूरी पुलिस और प्रशासन की टीम मौके को रवाना हुई है हालांकि किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है हालांकि घटना से लोगों में दहशत बनी हुई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर 
