Dehradun: कर्मचारियों को शून्य से दो अंक मिले तो मिलेगी प्रतिकूल प्रविष्टि, ऑनलाइन एसीआर को लेकर निर्देश जारी कार्मिक विभाग की ओर से सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सहित गढ़वाल व कुमाऊं आयुक्त एवं सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
निर्देश में कहा गया है वर्ष 2021-22 से कर्मचारियों की प्रविष्टि ऑनलाइन जारी किए जाने के लिए आगे की कार्रवाई की जाए।प्रदेश सरकार ने क, ख, ग श्रेणी के कर्मचारियों की ऑनलाइन वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि के अंकों का फार्मूला तय कर दिया है। जिन कर्मचारियों के शून्य से दो अंक आएंगे उनको प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। जबकि 8.01 से 10 अंक वालों को उत्कृष्ट प्रविष्टि मिलेगी।मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने कार्मिक विभाग की ओर से सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सहित गढ़वाल व कुमाऊं आयुक्त एवं सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

निर्देश में कहा गया है वर्ष 2021-22 से कर्मचारियों की प्रविष्टि ऑनलाइन जारी किए जाने के लिए आगे की कार्रवाई की जाए।एसीआर अंकित करने के लिए तय प्रपत्र में एक से 10 अंक दिए जाने की व्यवस्था है। शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि उत्कृष्ट, अति उत्तम, उत्तम, अच्छा या संतोषजनक, खराब या प्रतिकूल प्रविष्टि के ग्रेड अंक किस तरह होंगे।
बता दें कि बृहस्पतिवार को सभी विभागों को निर्देश दिए थे कि वे आईएफएमएस के पोर्टल में मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली मॉडयूल में एसीआर व छुट्टी सहित सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन करेंऐसे तय होंगे एसीआर के मूल्यांकन अंक
प्रविष्टि अंक
उत्कृष्ट 8.01 से 10
अति उत्तम 6.01 से 8.00
उत्तम 4.01 से 6.00
अच्छा या संतोषजनक 2.01 से 4.00
खराब या प्रतिकूल 0.00 से 2.00
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: किच्छा चुनाव में नहीं चला शुक्ला का प्रबंधन, कांग्रेस ने दोनों सीटों पर जमाया कब्जा
पहले चौड़ी थी सड़क, अब घट गई चौड़ाई, दीपक रावत ने दिए निरीक्षण के आदेश
उत्तराखंड: हल्द्वानी की कविता अब पहाड़ के उत्पादों को दे रहीं बाजार, जानिए कैसे शुरू हुआ सफर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले व्यापार मंडल में दो फाड़, महानगर की निर्वाचित टीम ने तोड़ा नाता, नवीन वर्मा पर लगाए आरोप
वोट को लेकर कांग्रेस का बड़ा अभियान, हल्द्वानी में कल सड़क पर उतरेंगे कार्यकर्ता
हल्द्वानी : नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 65 लाख की स्मैक बरामद
उत्तराखंड : यहां 16 वर्षीय बालिका निकली गर्भवती
उत्तराखंड: 300 रुपये के लिए तीन कत्ल, दहशत में आया पूरा इलाका
उत्तराखंड : आधार में नाम बदलने के लिए अब देने होंगे अलग-अलग दस्तावेज
देहरादून : पर्वतीय विकास भत्ता अब कहलाएगा ‘उत्तराखंड विकास भत्ता’, मैदानी-पहाड़ी कर्मचारियों को समान रूप से मिलेगा लाभ 
