- बोर्ड परीक्षा के प्राप्त अंकों से असंतुष्ट परीक्षार्थियों को घर बैठे ही मिल जायेगी छायाप्रति, ऐसे करे आवेदन।
देहरादून– हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में जो परीक्षार्थी अपने उत्तर पुस्तिका में परीक्षक की ओर से दिए गए अंकों को देखना चाहते है, उनके लिए उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने बोर्ड की मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की छायाप्रति देने की व्यवस्था की है। इस व्यवस्था के लिए परीक्षार्थी को ई चालान शुल्क जमा करना होगा। दरअसल बोर्ड परीक्षा के प्राप्त अंकों से असंतुष्ट परीक्षार्थियों को अपनी उत्तर पुस्तिका की छाया प्रति घर बैठे ही मिल जाएगी।
इसके अलावा अपनी उत्तर पुस्तिका की जांच कराने को स्क्रूटनी के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि चालान शुल्क के तौर पर 400 रूपये प्रति विषय का चालान लेखा शीर्षक के खाते में जमा करना होगा। इसके अतिरिक्त एक आधार कार्ड की स्वप्रमाणित छायाप्रति समेत आवेदन पत्र परिषद कार्यालय में भेजकर मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका मंगा सकते हैं। इसके बाद उत्तर पुस्तिका डाक द्वारा घर में ही भेज दी जाएगी।
साथ ही कोई छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका की स्क्रूटनी यानी दोबारा चेक करानी है तो 100 रूपये प्रति विषय की दर से ई चालान के जरिये किसी भी राजकोष या एसबीआइ में लेखाशीर्षक के खाते में जमा कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक एक अंक पत्र की छायाप्रति, ई चालान की मूल प्रति और स्क्रुटनी कराने के लिए आवेदन पत्र परिषद कार्यालय को भेज सकते हैं। सचिव नीता तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित होने के 30 दिन के भीतर आवेदन परिषद कार्यालय को मिलना जरूरी है।
स्क्रूटनी के नियम
स्क्रूटनी के लिए कुछ नियम व शर्तें भी तय किए गए हैंस्क्रूटनी के दौरान छात्र की उत्तर पुस्तिका दोबारा नहीं जांची जाएगी। उत्तर पुस्तिका में कोई नंबर जांचने छूटने, नंबर जोड़ने में गलती होने व भीतर व बाहर के पेज में नंबरों का अंतर होने पर उसे सुधारा जाएगा। इसी कड़ी में किसी प्रश्न के उत्तर में नंबर बढ़ाए नहीं जाएंगे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: इस जिले में कल 21 अगस्त छुट्टी घोषित
उत्तराखंड SIR : वर्ग विशेष की सहानुभूति बटोरने के लिए कांग्रेस ने SIR को बनाया मुद्दा: BJP
उत्तराखंड में SIR को लेकर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- वोट काटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं
उत्तराखंड: कुंभ मेले में आपदा आई तो ऐसे होगा रेस्क्यू, सरकार ने तैयार किया खास प्लान
धामी सरकार की योजना से प्रशांत ने शुरू किया होटल कारोबार, अब खुद के पैरों पर खड़े होकर कमा रहे अच्छी आय
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नगर निगम ने कबाड़ की दुकानों के लिए किया नया आदेश
चमोली टनल हादसा: पीड़ित परिवारों को मिलेगी कितनी मदद? जानिए पूरा अपडेट
उत्तराखंड में कुत्तों का खौफ, लगातार हमलों के बाद 10 स्कूलों में चार दिन की छुट्टी
उत्तराखंड: शव लेकर उफनती नदी में उतरे ग्रामीण, 5 साल बाद भी नहीं बना टूटा पुल
हल्द्वानी : गोरापड़ाव में बंदूक के दम पर लाखों की डकैती, 10-12 हथियारबंद बदमाश फरार 

