- 27-28 को हो सकती है बारिश, पहाड़ों पर बारिश संभव
हल्द्वानी। सर्दी का सितम जारी है। बारिश नहीं होने से सूखी ठंड पड़ रही है। शहर में मंगलवार सुबह बादल छाए रहे लेकिन दोपहर के समय हल्की धूप भी निकली। बीच- बीच में सर्द हवाओं ने भी दिक्कतें बढ़ाई।
दिसंबर के चौथे सप्ताह में ठंड में इजाफा हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली हवाओं के कारण सुबह और शाम ठंड बनी हुई है। मंगलवार को अधिकतम 22 और न्यूनतम पारा 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि 27-28 दिसंबर को मैदानी क्षेत्र में बारिश और पर्वतीय इलाकों में ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी हो सकती है।
- नैनीताल में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री
नैनीताल। कुछ दिनों से नगर का मौसम प्रतिकूल बना हुआ है। लोग क्रिमसस पर बर्फबारी की आस लगाए हुए हैं। मंगलवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे। दिन में कभी हल्की धूप तो कभी बादल छाए रहने और हवा चलने से ठंड का अहसास रहा। सूर्य ढलने के बाद शाम को ठंड काफी बढ़ गई। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 06 डिग्री सेल्सियस रहा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां 
