देहरादून- Weather Alert : उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। मौसम विभाग ने आगामी 24 मई तक राज्य के अधिकांश जनपदों पहाड़ से लेकर मैदान पर भारी बारिश ,आंधी तूफान ,ओलावृष्टि और बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है जिसको लेकर एडवाइजरी भी जारी की गई है।
मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड में आज कहीं कहीं ओलावृष्टि और 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान की संभावना जताई है राज्य में कहीं कहीं बिजली गर्जन के साथ तीव्र बौछार की भी संभावना है। जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया।
इसके अलावा 23 और 24 मई को पहाड़ से लेकर मैदान तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 23 व 24 मई को राज्य के देहरादून ,टिहरी ,उत्तरकाशी ,बागेश्वर नै,नीताल ,पिथौरागढ़ में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है बारिश के साथ पर्वतीय इलाकों में ओलावृष्टि व बिजली गिरने के साथ ही 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।
वहीं, मैैदानी इलाकों में 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक मंगलवार तक मैैदान से लेकर पहाड़ तक तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार है।
कुछ इलाकों में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। राज्य के मैदानी और पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ ही बिजली गिरने की संभावनाओं के मद्देनजर एडवाइजरी जारी की गई है। एडवाइजरी में कहा गया कि आंधी व बारिश से पेड़ों और कच्चे मकानों के भी गिरने की संभावना है। बारिश के चलते नदियों में बाढ़ आने और निचले इलाकों में जलभराव की संभावना है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू, 

