Dehradun , Weather Update: उत्तराखंड मौसम विभाग ने राज्य में बारिश और बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान के मुताबिक राज्य में आज रात से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है जिसके दृष्टिगत 31 मार्च और 1 अप्रैल को पहाड़ से लेकर मैदान तक गरज चमक के साथ झमाझम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट रहेगा।
मौसम विभाग का कहना है कि 31 मार्च को राज्य के नैनीताल तथा देहरादून जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है साथ ही राज्य के देहरादून ,हरिद्वार ,पौड़ी , नैनीताल तथा उधमसिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा चलने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है मौसम विभाग ने उसी दिन ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए राज्य के जनपदों के कुछ स्थानों में गर्जन के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि होने की भी संभावना जताई है।
मौसम विभाग का कहना है कि 1 अप्रैल तक राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।
जबकि आज गुरुवार को राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली गिरने तथा ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि बिजली गिरने व जान माल की हानि होने की संभावना को देखते हुए भी अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग का कहना है कि भारी हिमपात और बरसात के चलते बर्फ जमने के कारण सड़कों में मार्ग अवरुद्ध और विद्युत दूरसंचार को भी नुकसान हो सकता है तथा भारी बरसात के चलते कहीं-कहीं नदी नालों का भी अति प्रभाव निचले इलाकों और खेतों में जलभराव की स्थिति पैदा कर सकता है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार 
