देहरादून-(बड़ी खबर) समूह ‘ग’ के अंतर्गत कृषि विभाग में आई भर्ती

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून- उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ‘ग’ के अन्तर्गत कृषि विभाग में सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 विकास शाखा, अराजपत्रित के 34 रिक्त पदों पर चयन हेतु विज्ञापन।

विज्ञापन प्रकाशन की तिथि

ADVERTISEMENTS

03 अक्टूबर, 2023

|ऑनलाइन आवेदन की प्रारम्भ तिथि

105 अक्टूबर, 2023

ऑनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि

105 नवम्बर 2023

ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अवधि

से 16 नवम्बर, 2023

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी

लिखित प्रतियोगी परीक्षा का अनुमानित समय / तिथि

नवम्बर, 2023

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ‘ग’ के अन्तर्गत कृषि विभाग में सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 विकास शाखा, अराजपत्रित के 34 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमन्त्रित किए जाते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर दिनांक 05.11.2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों के चयन हेतु आयोग द्वारा वस्तुनिष्ठ प्रकार की Offline अथवा Online mode में प्रतियोगी परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। प्रतियोगी परीक्षा के संबंध में उल्लिखित समय अनुमानित है। परीक्षा की तिथि की सूचना यथासमय पृथक से आयोग की वेबसाइट, दैनिक समाचार पत्रों में प्रेस विज्ञप्ति तथा अभ्यर्थियों को उनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन-पत्र में दिये गये Phone / Mobile Number पर S.M.S. तथा ई-मेल द्वारा भी उपलब्ध करायी जाएगी। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट से ही डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग द्वारा डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र निर्गत नहीं किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को महत्वपूर्ण सूचनाएं भी आयोग की वेबसाइट, E-Mail या S.M.S. से ही प्राप्त हो सकेंगी। इसलिए अभ्यर्थी आवेदन पत्र में स्वयं का ही Phone / Mobile Number व E-Mail अंकित करें। आयोग द्वारा सभी सम्बन्धित सूचनाएं आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएंगी, अतः आवश्यक है, कि अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी यथा परीक्षा कार्यक्रम, प्रवेश पत्र जारी करना आदि के लिए आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in को समय-समय पर देखते रहें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में सवर्ण शक्ति संगठन का सत्याग्रह, UGC नियमों को लेकर क्यों गरमाया मामला?
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें