देहरादून समेत सात जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट
देहरादून । प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। शनिवार को पहाड़ों में कई स्थानों पर अच्छी बारिश हुई। वहीं मैदानों में हल्की बारिश के बीच उमस ने परेशान किया। मौसम विभाग ने रविवार को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया। नैनीताल और बागेश्वर के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि रविवार को देहरादून, टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चंपावत, पिथौरागढ़ में भारी बारिश संभव है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और बौछारों के बीच उमस ने किया परेशान
दून में तापमान 33 डिग्री के पार, दोपहर बाद उमस
देहरादून में शनिवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम पारा 37 डिग्री तक पहुंच गया। सुबह जहां मौसम सुहावना रहा, दोपहर बाद उमस से परेशानी हुई। मौसम विभाग ने लोगों को संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्रों में सतर्क रहने की सलाह दी है। भारी बारिश के दौरान भूस्खलन संभावित मार्गों पर अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों के किनारे नहीं जाने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: नाबालिग बहन के गर्भवती होने पर खुला राज, सगे भाई पर दुष्कर्म का आरोप
उत्तराखंड: दादी के सामने खेल रहा था 10 साल का रियांशु, अचानक गुलदार उठा ले गया; फिर झाड़ियों में मिला शव
उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में व्यापारियों और प्रशासन के बीच बातचीत, धरना खत्म; यात्रा सुचारू
हल्द्वानी में 11 अक्टूबर को निकलेगी प्रभु राम की भव्य बारात, देशभर की संस्कृति दिखेगी
उत्तराखंड : सीमा पर सरकार: नेपाल बॉर्डर से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक
नैनीताल : भूमियाधार के पास खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक की मौत, चार घायल
हल्द्वानी: (बड़ी खबर) 4 अक्टूबर को काठगोदाम– नैनीताल/भीमताल मार्ग पूर्णतः बंद
नैनीताल : SIR के बाद नैनीताल जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी, 4,222 वोटर बढ़े
उत्तराखंड: वोटर लिस्ट में किसके नाम जुड़े, किसके कटे? SIR के बाद सामने आया पूरा आंकड़ा
हल्द्वानी: मीनाक्षी प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग सख्त, नईम पहलवान की दुकान पर पहुंची टीम तो मिली बंद 
