17 फरवरी से बारिश-बर्फबारी की संभावना
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 17 फरवरी से प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में मौसम बिगड़ने के आसार जताए हैं। हालांकि, अभी चार दिन तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि 13 से 16 फरवरी तक प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा। 17 और 18 फरवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं बहुत हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। अगले तीन-चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ कुत्ते को बचाने में गई युवक की जान
सीएम धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, बुलडोजर से हुआ भव्य स्वागत!
हल्द्वानी: हल्द्वानी में कालाबाजारी करते मिले इंडेन कर्मचारी, आयुक्त के निर्देश पर एफआईआर दर्ज
हल्द्वानी : जमरानी बांध की डायवर्जन टनल की खुदाई पूरी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) एक और महिला तस्कर गिरफ्तार
नानकमत्ता-खटीमा बाईपास पर दर्दनाक हादसा, एक युवती की मौत, दो गंभीर घायल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां लोग परेशान वहां डिलीवरी मैन ने 25 सौ में बेचा सिलेंडर 
