- यात्री वाहनों की किराया वृद्धि पर निर्णय नहीं।
देहरादून– राज्य परिवहन प्राधिकरण (STA) ने यात्री वाहनों का किराया हर साल 1 अप्रैल से बढ़ाने के प्रस्ताव को अपनी सहमति नहीं दी है। किराए का फार्मूला तय करने के लिए प्राधिकरण ने गठित कमेटी से इस पर दोबारा तर्कसंगत प्रस्ताव मांगा है।
दरअसल बीते बुधवार शाम को परिवहन मुख्यालय में आयुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी की अध्यक्षता में राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में सबसे अहम प्रस्ताव वाहन किराया हर साल 1 अप्रैल से बढ़ाने को लेकर था। इससे पहली बैठक में प्राधिकरण ने इसका फार्मूला सुझाने के लिए उपायुक्त राजीव मेहरा की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को हुई बैठक में मेहरा कमेटी की रिपोर्ट पर विस्तार से मंथन किया गया। प्राधिकरण के सदस्यों ने बताया कि एक बड़े वर्ग से यह विषय जुड़ा हुआ है। इसमें वाहन मालिक और यात्री दोनों के हितों का ध्यान रखा जाना जरूरी है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की जल्दबाजी की आवश्यकता बिल्कुल नहीं है। उनका कहना है कि अभी समय काफी उपलब्ध है, इसलिए इस पर और अध्ययन किया जा सकता है। कमेटी अब अगली बैठक में संशोधित प्रस्ताव रखेगी। साथ ही यही फार्मूला परिवहन शुल्को पर भी लागू किया जाना था, लेकिन अब यह निर्णय भी टल गया है।
इसके अलावा बैठक में विकासनगर- हरबर्टपुर मार्ग की बसों को परेड ग्राउंड तक विस्तार देने और देहरादून सिटी बसों को विकासनगर तक विस्तार देने के प्रस्ताव पर भी अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है। इसी कड़ी में पहाड़ में ऊंची व्हील बेस वाली बसों को चलाने की अनुमति दिए जाने संबंधित परिवहन निगम के प्रस्ताव पर भी निर्णय सुरक्षित रख लिया गया है। आपको बता दे इस बैठक में परमिट के कुल 15 प्रस्ताव आए थे। विभिन्न कमियों के चलते इन पर भी निर्णय अगली बैठक के लिए छोड़ दिया गया है।
परिवहन सचिव एएस ह्यांकी ने जानकारी दी की बैठक में विभिन्न विषयों पर सुनवाई और चर्चा हुई । सालाना किराया निर्धारण पर प्रारंभिक मंथन कर लिया गया है। सभी विषयों पर निर्णय सुरक्षित रख लिया गया है। जल्द ही निर्णय प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
उत्तराखंड : उमेश कुमार का विधायकी से इस्तीफे का ऐलान
उत्तराखंड में 2 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ी जिलों में बदलेगा मौसम
हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
CM धामी का गैरसैंण को बड़ा तोहफा, रामगंगा नदी पर बनेगा बांध
उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव
7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर
Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए 
