प्रदेश में 1124 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों के किए गए तबादले
शिक्षा विभाग ने तबादलों के लिए मांगा एक महीने का अतिरिक्त समय, अब इस महीने होंगे
देहरादून। तबादला एक्ट के तहत अनिवार्य तबादलों के लिए मंगलवार को अंतिम दिन 1124 से अधिक कर्मचारियों, अधिकारियों के तबादले हुए, लेकिन शिक्षा विभाग में अभी तबादले नहीं हो पाए हैं। विभाग की ओर से इसके लिए जुलाई महीने का अतिरिक्त समय मांगा गया है।
कार्मिक विभाग से इसके लिए समय । मिलने के बाद शिक्षकों से तबादलों के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। प्रदेश में कर्मचारियों, अधिकारियों के तबादलों में पारदर्शिता के लिए तबादला एक्ट बना है। एक्ट के तहत 10 जून तक सभी विभागों में अनिवार्य और अनुरोध के
वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम के तहत तबादलों के लिए समय सीमा को 10 जून से बढ़ा कर 30 जून किया गया। सभी विभागों अधिनियम के अनुसार अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले किए। लेकिन शिक्षा विभाग की ओर से तबादलों के समय बढ़ाने का प्रस्ताव मिला है। -शैलेश बगोली, सचिव कार्मिक शिक्षकों के तबादलों के लिए 31 जुलाई तक का अतिरिक्त समय मांगा गया है। कार्मिक विभाग से इसकी मंजूरी मिलने के बाद विभाग में अनुरोध के आधार पर शिक्षकों के तबादले किए जाएंगे। रविनाथ रामन, शिक्षा सचिव
आधार पर कर्मचारियों, अधिकारियों के तबादले हो जाने चाहिए थे लेकिन अधिकतर विभागों ने इसमें देरी की।
यही वजह रही कि सभी विभागों को तबादलों के लिए 20 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया। 30 जून तक सभी विभागों को अनिवार्य और अनुरोध के आधार पर तबादले करने थे लेकिन शिक्षा
विभाग 20 दिन बढ़ाए जाने के बाद भी शिक्षकों के तबादले नहीं कर पाया है।
लोक निर्माण विभाग में 71 सहायक अभियंताओं और एक भू-वैज्ञानिक का तबादला किया गया। वन विभाग में 12 उप प्रभागीय वनाधिकारियों, ग्राम्य विकास विभाग में 11 जिला विकास अधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग में अब तक
700 तबादले किए गए।
पेयजल निगम में 22 कनिष्ठ अभियंताओं, 14 सहायक अभियंताओं व छह अधिशासी अभियंताओं को इधर से उधर किया गया है। सिंचाई विभाग में कनिष्ठ अभियंता एवं अन्य समूह ग के 189 कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। तकनीकी शिक्षा विभाग में 73 के तबादले किए गए।
वहीं, खेल विभाग में 25 तबादले हुए हैं। इसमें जिला खेल अधिकारी व उप जिला खेल अधिकारी शामिल हैं। यूपीसीएल में आईटी संवर्ग के 36 कर्मचारियों को पदोन्नति के नवीन तैनाती दी गई। इसके अलावा अधीक्षण अभियंता अमित कुमार को मुख्य अभियंता के पद पर पदोन्नति दी गई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना शुरू, आर्यन बेलवाल बेलवाल आगे
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) MBPG कॉलेज में 31 फीसदी मतदान, आपस में सर फुटब्बल, थोड़ी देर में होगी काउंटिंग
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) MBPG में आर्यन, मेहुल और धीरज की कड़ी टक्कर, किसकी खुलेगी किस्मत
हल्द्वानी : छात्र संघ चुनाव को देखते हुए हल्द्वानी में डायवर्ट रहेंगे कई रूट
रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी 
