देहरादून- भारतीय सेना की प्रतिष्ठित योजना अग्निपथ में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से उत्तीर्ण छात्रों को तकनीकी श्रेणी में अग्निवीर के रूप में भर्ती में अधिमान दिये जाने का प्रावधान किया गया है। इसी परिप्रेक्ष्य में राज्य के आई०टी०आई० उत्तीर्ण उम्मीदवारों को उनकी शैक्षिक योग्यता साथ आई०टी०आई० उत्तीर्ण डिप्लोमा के आधार पर विभिन्न अंकों का वर्गीकरण कर अग्निवीर हेतु भर्ती में अतिरिक्त लाभ दिये जाने का उल्लेख किया गया है, जिससे राज्य के आई०टी०आई० उत्तीर्ण उम्मीदवारों को तकनीक क्षेत्र में रोजगार के साथ-साथ प्रतिष्ठित अग्निपथ योजना के माध्यम से देश की सेवा करने का सुअवसर भी प्राप्त हो सकेगा।
इस संबंध में सचिव श्री विजय कुमार यादव ने बताया कि मेजर जनरल मनोज तिवारी मुख्यालय भर्ती कार्यालय लखनऊ द्वारा जारी परिपत्र में स्पष्ट किया गया है कि अग्निवीर के रूप में भर्ती में 10वीं पास एवं द्विवर्षीय आईटीआई उत्तीर्ण को 20 अंक, 10वीं पास एवं दो/तीन वर्षीय डिप्लोमा उत्तीर्ण को 30 अंक, 12वीं पास एवं एक वर्षीय आईटीआई उत्तीर्ण को 30 अंक, 12वीं पास एवं द्विवर्षीय आईटीआई पास को 40 अंक तथा 12वीं पास एवं डिप्लोमा धारक को 50 अंक का बोनस दिया जायेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान
हल्द्वानी : दुकानों का किराया बढ़ेगा, टैक्स में 25% छूट 

