- अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर उत्तराखंड में भी तैयारियां तेज
- –मुख्यमंत्री के निर्देश उत्तरायणी पर होने वाले आयोजन अयोध्या थीम पर आयोजित किए जाएं
- -घरों में दीपोत्सव के अलावा कलश यात्रा, राम कथा, घाटों की सफाई,आरती और दीपोत्सव इत्यादि कार्यक्रम भी लोगों से करने की अपील
देहरादून – 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर उत्तराखंड में भी तैयारियां तेज हो गयी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि उत्तरायणी पर होने वाले कार्यक्रमों को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की थीम पर आयोजित किए जाएं। साथ ही लोगों से अपील की है कि वे दीपोत्सव के साथ ही विभिन्न आयोजन इस अवधि में करें।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। देवभूमि उत्तराखंड के लोगों में भी इस समारोह को लेकर विशेष उमंग एवं ऊर्जा का माहौल है।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि उत्तरायणी को इस बार अयोध्या समारोह की थीम पर आयोजित किया जाए। इसके अलावा उन्होंने लोगों से प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर घरों में दीपोत्सव करें। साथ ही इस अवधि में कलश यात्राओं के अलावा राम कथा आयोजित करने के साथ ही प्रमुख नदियों के घाटों की साफ-सफाई का अभियान चलाया जाए। इसके अलावा स्कूलों में राम के आदर्शों पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव: आज नामांकन, शाम को रैली निकाली तो होगी कार्रवाई; 287 पर्चे बिके
उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश 
