- उत्तराखंड: शिक्षा विभाग में तबादला एक्ट लागू, अनिवार्य तबादलों के लिए मांगे गए दस विकल्प।
Dehradun News- शिक्षा विभाग की ओर से तबादला एक्ट के तहत कर्मचारियों, शिक्षकों और प्रधानाचार्य से अनिवार्य तबादलों के लिए 10 विकल्प और अनुरोध के आधार पर तबादलों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। शिक्षा निदेशालय ने संबंधित निर्देश जारी कर दिए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार तय समय सीमा के तहत ही तबादले किए जाएंगे। इसके साथ ही शिक्षा निदेशालय का कहना है कि सुगम से दुर्गम और दुर्गम से सुगम क्षेत्रों में अनिवार्य तबादलों के लिए पात्रता एवं खाली पदों की संबंधित सूची विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक जिनका नाम इस सूची में शामिल है वे अपना विकल्प संस्थाध्यक्ष से अनुमोदित करा कर खंड शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
अनुरोध के आधार पर तबादलों के लिए आवेदन 20 मई तक मांगे गए हैं। शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देश के अनुसार अनुरोध के आधार पर तबादले के लिए आवेदनों को ब्लॉक और जिला स्तर पर जांचने के बाद ही इसे निदेशालय को उपलब्ध कराया जाएगा। जो आवेदन उचित माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे उन पत्रों पर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं होगी और ना ही इस संबंध में संबंधित से किसी तरह का पत्राचार किया जाएगा। साथ ही हर कार्मिक को तबादले के लिए अधिकतम 10 विकल्प भरने होंगे।
अटल उत्कृष्ट स्कूलों के शिक्षकों की सेवाएं जुड़ेगी दुर्गम में
राज्य के अटल उत्कृष्ट स्कूलों के शिक्षकों के लिए राहत की खबर है। बताया जा रहा हैं कि शिक्षा विभाग की ओर से उनकी सुगम क्षेत्र के स्कूल की सेवा को अब दुर्गम क्षेत्र में की गई सेवा के रूप में जोड़ा जाएगा। जबकि दुर्गम की एक साल की सेवा को दुर्गम की दो साल की सेवा के रूप में जोड़ा जाएगा। निदेशालय की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है सात जुलाई 2022 के शासनादेश का पालन किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं : DM के निर्देश पर RTO ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, खनन वाहनों की खुली करतूत
उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ा संदेश, मिट्टी बचाओ-खेती बचाओ, तभी सुरक्षित होगा भविष्य
हल्द्वानी जनसुनवाई में सख्त दिखे दीपक रावत, कई मामलों का मौके पर कराया निस्तारण
उत्तराखंड: कुमार विश्वास और अशोक चक्रधर की मौजूदगी में सीएम धामी का बड़ा संदेश
उत्तराखंड: चलती ट्रेन में हुआ ऐसा हादसा, युवक की मौके पर चली गई जान
उत्तराखंड: 4 इंडियन रैट स्नेक का रेस्क्यू, किसानों का दोस्त माना जाता है यह सांप
ड्यूटी खत्म कर घर जा रही थी नीरजा, रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि मच गया कोहराम
स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश के बाद एक्शन, हजारों कर्मचारियों पर असर डाल सकता है यह आदेश
उत्तराखंड में युवती से दरिंदगी के बाद फरार था आरोपी, आखिरकार यहां से दबोचा गया
देहरादून :(बड़ी खबर)अधिकारियों/कर्मचारियों के किये गये समस्त सम्बद्धीकरण आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त 
