देहरादून- उत्तराखंड से आज कि यह बड़ी खबर है कि उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना पॉजिटिव मरीजों के होम आइसोलेशन सुविधा को लेकर राहत देते हुए अब गर्भवती महिलाओं को भी इसमे जोड़ दिया है.. दरअसल अब गर्भवती महिलाएं और हाल ही में बच्चे को जन्म देने वाली महिलाओं को भी स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेशन में रहने की इजाजत दे दी है। आपको बता दें कि इससे पहले बुजुर्गों और 10 साल से छोटे बच्चों को भी होम आइसोलेशन के लिए 1 सितंबर को इजाजत दी गई थी। अब इसमें जरूरतों को देखते हुए गर्भवती महिलाओं को भी जोड़ दिया गया है। हालांकि इसमें कुछ शर्ते रखी गई है, जिसके अनुसार गर्भवती महिला पूरी तरह से स्वस्थ और किसी दूसरी बीमारी से ग्रसित नहीं होनी चाहिए। वही बच्चे को जन्म देने वाली महिला भी अपने बच्चे के साथ पूरी तरह से स्वस्थ होनी चाहिए, तभी होम आइसोलेशन की इजाजत दी जाएगी। स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने इस बाबत निर्देश जारी कर दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : जमरानी बांध की डायवर्जन टनल की खुदाई पूरी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) एक और महिला तस्कर गिरफ्तार
नानकमत्ता-खटीमा बाईपास पर दर्दनाक हादसा, एक युवती की मौत, दो गंभीर घायल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां लोग परेशान वहां डिलीवरी मैन ने 25 सौ में बेचा सिलेंडर
उत्तराखंड : देहरादून में सजा साहित्य का मंच, सीएम धामी ने दिग्गज साहित्यकारों को किया सम्मानित 

