काशीपुर में 3 दिन पूर्व रात में हुए डबल मर्डर के मामले में पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के रामपुर तथा मुरादाबाद क्षेत्र में लगातार दबिश दी जा रही है। जल्दी ही हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। दरअसल मृतका के पिता मुजम्मिल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा के शरीफ नगर के रहने वाले हैं और 15 साल पूर्व यहां आकर बस गए थे। काशीपुर के मोहल्ला अल्ली खां के रहने वाले राशिद पुत्र कमरुद्दीन अपने पड़ोस की ही रहने वाली नाजिया उर्फ मुन्नी पुत्री मुजम्मिल से तकरीबन 3 माह पूर्व नजीबाबाद में रहने वाले अपने रिश्तेदार की मदद से वहां की एक मस्जिद में प्रेम विवाह किया था। तभी से ही राशिद और नाजिया फरार थे। इस दर्दनाक घटना से दो दिन पूर्व ही दोनों को नाजिया के पिता मुजम्मिल ने राशिद के पिता कमरुद्दीन से कहकर बुलवा लिया था। नाजिया और राशिद दवा लेकर अपने घर आ रहे थे कि घर के पास ही में बैठे मुजम्मिल और उसके बेटे ने दोनों को गोली मार दी। राशिद और नाजिया दोनों की ही मौके पर ही मौत हो गई।
देहरादून- (बड़ी खबर) कोविड पॉजीटिव गर्भवती महिलाओं को भी HOME ISOLATION की मंजूरी
सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए दोनों के शवों को राजकीय चिकित्सालय ले आए जहां से दोनों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था जहां दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। पूरी सुरक्षा के बीच दोनों को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। घटनास्थल के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भट्ट ने फोन पर बताया कि हत्या आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें गठित कर दी गई हैं तथा लड़की के पिता मुजम्मिल भाई मोहसिन, मामा जौहर अली और अफसर अली के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतका नाज़िया ढाई माह के गर्भ से थी। मृतक राशिद 8 भाई बहनों के चौथे नंबर का था, जबकि मृतका नाज़िया 6 भाई बहनों में तीसरे नम्बर की थी। 3 दिन से भी अधिक का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है और पुलिस को इस पूरे मामले में अभी तक कोई खास सफलता हाथ नहीं लग पाई है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भट्ट के मुताबिक मामले में सुराग मिलने के बाद पुलिस की एक टीम रामपुर के दढियाल क्षेत्र में गई हुई है और जल्द ही मामले का पुलिस खुलासा कर सकती है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : आपको भी मिला है SIR नोटिस? घबराइए नहीं… जानिए अब आगे क्या करना है
उत्तराखंड: पहाड़ में किशोरी निकली 4 माह की गर्भवती, दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
हल्द्वानी: SIR-2026: 13 अगस्त तक करें दावा-आपत्ति, मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान हुआ तेज
देहरादून : इन जिलों में भारी बारिश आसार
देहरादून :(बड़ी खबर) उत्तराखंड यूटेट परीक्षा की आई UPDATE
उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं, RBI की मंजूरी का इंतजार
देहरादून:(बड़ी खबर) राज्य के मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य बदले गए
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) थार जैसी गाड़ियों में ब्लैक फिल्म, हूटर और रेट्रो साइलेंसर वाले की अब खैर नहीं, अंतिम मौका खुद ही हटा लो
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DAV हल्द्वानी में क्लस्टर स्पोर्ट्स का शानदार आयोजन
उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को मिली रफ्तार, मुख्यमंत्री धामी ने 150 करोड़ किए मंजूर 
