देहरादून– पुलिस उप महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने विवेचना के दौरान शिथिलता व लापरवाही बरतने पर पांच उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
निलंबित किए गए उप निरीक्षकों में महिला उप निरीक्षक विनयता चौहान, दीनदयाल सिंह, मिथुन कुमार, सतवीर सिंह और सनोज कुमार शामिल हैं। पुलिस उप महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी विवेचकों को स्पष्ट तौर पर निर्देशित किया कि विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही व शिथिलता को बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विवेचना के दौरान लापरवाही बरतने वाले व विवेचना में ठोस व प्रभावी कार्यवाही ना कर अनावश्यक रूप से विवेचना को लंबित रख समय से निस्तारित न करने वाले विवेचकों व संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भविष्य में भी कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम 

