📢 बड़ी खबर: पिथौरागढ़ के खंड शिक्षा अधिकारी गणेश सिंह ज्याला तत्काल प्रभाव से संबद्ध
देहरादून, उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा विभाग ने पिथौरागढ़ के खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) गणेश सिंह ज्याला को उत्पीड़न एवं दुर्व्यवहार के गंभीर आरोपों की जांच लंबित रहने के दौरान तत्काल प्रभाव से संबद्धकर दिया है।
जारी आदेश के अनुसार, श्री ज्याला पर विभिन्न महिला कर्मियों के साथ अनुचित व्यवहार करने के आरोपों की जांच चल रही है। विद्यालयी शिक्षा के महानिदेशक द्वारा की गई संस्तुति को स्वीकार करते हुए शिक्षा विभाग ने यह कार्रवाई की है।
📌 निलंबन अवधि में व्यवस्था
निलंबन अवधि में श्री गणेश सिंह ज्याला का मुख्यालय महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा कार्यालय – देहरादून निर्धारित किया गया है।
उन्हें खंड शिक्षा अधिकारी के पद के समकक्ष भत्ते देय होंगे।
📌 किन अधिकारियों को भेजी गई प्रतिलिपि
आदेश की प्रतिलिपि निम्न प्रमुख अधिकारियों को भेजी गई है—
- महानिदेशक, शिक्षा – देहरादून
- शिक्षा मंत्री के निजी सचिव
- जिलाधिकारी – पिथौरागढ़
- अपर शिक्षा निदेशक – कुमाऊँ मंडल
- संबंधित अधिकारी
- वरिष्ठ कोषाधिकारी – पिथौरागढ़


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या की सीधी उड़ान जल्द! यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी
उत्तराखंड: घर बैठी महिलाएं अब बनेंगी उद्यमी! हल्द्वानी में शुरू हुआ खास ट्रेनिंग प्रोग्राम
उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में दिशा बैठक, योजनाओं पर सख्त निर्देश
जनगणना-2027: अब घर बैठे करें स्व-गणना, कमिश्नर दीपक रावत की अपील
उत्तराखंड: DM के निर्देश पर छापेमारी, शराब दुकानों पर ओवररेटिंग में लाखों का जुर्माना वसूला 