देहरादून- भीषण और तपती गर्मी के बीच मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अब राहत की खबर सामने आई है कि 15 जून से बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक तेज हवाओं के साथ ही 15 और 16 जून को कई इलाकों में बरसात होने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 13 और 14 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, जबकि राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा 15 जून को उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। और कई स्थानों पर तेज गर्जना के साथ बारिश होगी 16 जून को भी बारिश में बढ़ोतरी होगी। नैनीताल, चंपावत , बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इसके अलावा मौसम विभाग में आकाशीय बिजली गिरने और कहीं भारी बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। वहीं मैदानी इलाकों में यह बारिश 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ होगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
