Dehradun, Nowcast For Uttarakhand State: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कुमाऊं और गढ़वाल के पर्वतीय जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम के बदले मिजाज के बीज भारत मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड राज्य के लिए तीन घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। IMD द्वारा जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के जनपदों में आज शनिवार रात झोंकेंदार हवाओं और गरज चमक के साथ झमाझम बारिश की संभावना है। आईएमडी ने इन जनपदों में तीन घंटे का यलो अलर्ट जारी किया है।
भारत मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादून के पर्वतीय जनपदों के अलावा टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा , बागेश्वर और पिथौरागढ़ चंपावत और नैनीताल जिले में कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। कहीं कहीं आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।
इसके अलावा देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के साथ ही बूंदाबांदी की संभावना है। आईएमडी ने इन सभी जिलों में तीन घंटे का येलो अलर्ट जारी किया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :रावण अंगद संवाद ने सभी का दिल जीत लिया। उमड़ी भारी भीड़
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में आंधी तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी
उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में सुरंग में धंसी मिट्टी, पानी के साथ आया मलबा, मची अफरा-तफरी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर विवाह में दो सिलेंडर की परमिशन के लिए अधिकारी नामित
उत्तराखंड: सीएम धामी सख्त; विकास कार्यों में देरी पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड : गांव से लापता हुआ 4 साल का पंकू, 4 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग…परिवार परेशान
उत्तराखंड: गणेश जन्मस्थली डोडीताल में खुले मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट
उत्तराखंड: सेना की वर्दी का कपड़ा बेचने वाला दुकानदार पकड़ा गया
उत्तराखंड: खटीमा में इस दिन सीएम धामी करेंगे 7 करोड़ की CSD कैंटीन का उद्घाटन
उत्तराखंड: पति-बेटी खो चुकी महिला…कर्ज में डूबी थी जिंदगी, फिर डीएम ने किया कुछ ऐसा! 
