- सहायक अध्यापक एलटी के ि दूसरे मंडल में होंगे तबादले
- पूरे सेवाकाल में एक बार मिलेगी मंडल परिवर्तन की सुविधा
देहरादून। प्रदेश के सहायक अध्यापक एलटी शिक्षकों लिए एक से दूसरे मंडल में तबादले का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने उत्तराखंड अधीनस्थ शिक्षा सेवा नियमावली में बदलाव करते हुए शिक्षकों के पूरे सेवाकाल में एक बार मंडल परिवर्तन की सुविधा देते हुए इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है।
संशोधित शिक्षा नियमावली के मुताबिक, अपने मूल संवर्ग में न्यूनतम पांच साल की संतोषजनक सेवा पूरी करने वाले शिक्षक संवर्ग परिवर्तन कर सकेंगे। इसके लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया के संबंध में शासन की ओर से एसओपी जारी की जाएगी। संवर्ग परिवर्तन की स्थिति में नए संवर्ग में जाने वाले शिक्षक कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से कनिष्ठतम होंगे।
इसके अलावा सहायक अध्यापक कला के पद पर भर्ती के लिए अब बीएड को अनिवार्य कर दिया गया है, जबकि सहायक अध्यापक संगीत के पद पर भर्ती के लिए प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद से छह वर्षीय संगीत प्रभाकर होना जरूरी है।
संशोधित नियमावली के अनुसार सहायक अध्यापक एलटी के पद पर सीधी भर्ती के लिए परीक्षा प्रश्नपत्र के दो भाग होंगे। जिसके पहले भाग में शैक्षिक अभिवृत्ति, तर्कशक्ति परीक्षण एवं सामान्य ज्ञान की परीक्षा 100 अंकों के बजाए अब 50 अंकों की होगी।
भाग दो में जिस विषय के सहायक अध्यापक के पद के लिए आवेदन किया जा रहा है, उस विषय की दक्षता परीक्षण के लिए भी परीक्षा 100 अंकों के बजाए 50 अंकों की होगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बीएलओ से अभद्रता पर निर्वाचन विभाग सख्त, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी के 1200 दुकानदारों की बढ़ी चिंता! 5 गुना किराया बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मेयर से लगाई गुहार
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट, सभी बड़े भवनों की होगी जांच
चारधाम यात्रा के बीच सीएम धामी का बड़ा संदेश, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
उत्तराखंड को मिलेगा ज्यादा केंद्रीय पैसा? मुख्य सचिव ने बनाया नया प्लान
उत्तराखंड में सभी भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य, मुख्य सचिव ने दिए कड़े निर्देश
उत्तराखंड में भूमि प्रबंधन सुधारों की बड़ी तैयारी, मुख्य सचिव ने मांगी व्यापक कार्ययोजना
हल्द्वानी : हल्द्वानी में फुटपाथ अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का ताबड़तोड़ अभियान
हल्द्वानी : कर्तव्य पथ पर दुनिया से रुखसत हुए फायरमैन जगजीत सिंह, राजकीय सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई
ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की खाई में गिरने से मौत 
