रंग ला रहा सीएम धामी का संकल्प
उत्तराखंड में निवेश को बढ़ावा देने के लिए धामी सरकार ने झोंकी ताकत
विदेशी निवेश बढ़ाने को हो रहे खास प्रयास, कई देशों में होंगे रोड शो
14 सितंबर को दिल्ली में कर्टेन रेजर से होगा आगाज
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संकल्प रंग ला रहा है। विदेशी निवेशक भी उत्तराखंड में निवेश करने में खासी रुचि दिखा रहे हैं। धामी सरकार ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन के माध्यम से ढाई लाख करोड़ का लक्ष्य रखा है। निवेशकों की सुविधा के लिए उनके सुझावों पर नीतियों का सरलीकरण करने के साथ ही 28 नई नीतियां भी बनाई हैं। इसके अलावा कई अन्य जरूरी ढांचागत सुविधाएं भी सरकार देने जा रही है।
8-9 दिसंबर को देहरादून में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सरकार पूरी तरह जुट गई है। 14 सितंबर को दिल्ली में कर्टेन रेजर से आगाज होगा। रोड शो के माध्यम से निवेशकों को उत्तराखंड में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। विदेशी निवेशकों को उत्तराखंड में अधिकाधिक निवेश के लिए आकर्षित करने की खातिर कई देशों में रोड शो होंगे। पहला अंतराष्ट्रीय रॉड शो 25 से 28 सितंबर तक लन्दन में होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हो सकते हैं। इसके बाद 16 से 20 अक्टूबर तक दुबई और आबूधाबी में रोड शो होंगे।
निवेशकों को उत्तराखंड सरकार की निवेश अनुकूल नीतियां बताने के लिए पहला रोड शो 3 अक्टूबर को होगा। इसके बाद देश के प्रमुख महानगरों में रोड शो का आयोजन होगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: दहेज में मांगे 2 लाख! विवाद बढ़ा तो पति ने तीन तलाक कहकर पत्नी को घर से निकाला
उत्तराखंड: पिस्टल से फायरिंग करना दूल्हे को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही दर्ज हुआ केस
HeavyRainAlert_बारिश का असर, गौला-कोसी-नंधौर पर नजर_ ये रास्ते बंद..
उत्तराखंड में जुटे दुनिया भर के स्केटर्स, CM धामी ने एशियन ओपन ट्रॉफी का किया आगाज
उत्तराखंड में यहां जाम का ऐसा असर कि रेलवे फाटक भी नहीं हो सका बंद, 30 मिनट तक ट्रैक पर रुकी पैसेंजर ट्रेन
उत्तराखंड: हादसा या हत्या? कार में मिली टेंट कारोबारी की लाश, सिर-गले पर चोट के निशान से मचा हड़कंप
देहरादून:(बड़ी खबर) BJP की राष्ट्रीय टीम में तीरथ रावत को मिली जगह, बनाया गया ….
हल्द्वानी: संस्कृति संरक्षण के लिए पंजाबी समाज का एकजुट होना जरूरी: शिव अरोरा
उत्तराखंड : बीजेपी ऑफिस ‘अपनों’ ने ही खोला ‘मोर्चा’, कैबिनेट मंत्री से जताई नाराजगी, जानिये पूरा मामला
उत्तराखंड : (दुखद) यहां करंट की चपेट में आए मां बेटी, दोनों की मौत 
