उत्तराखंड में संबद्ध शिक्षकों और कार्मिकों की घर वापसी, मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के बाद ही मिलेगा वेतन
देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने मूल विद्यालयों एवं कार्यालयों से अन्यत्र संबद्ध शिक्षकों और कार्मिकों को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। महानिदेशालय ने स्पष्ट किया है कि विद्या समीक्षा केंद्र में संबद्ध कार्मिकों तथा छात्र संख्या शून्य होने के कारण मूल विद्यालय से अन्यत्र संबद्ध शिक्षकों को छोड़कर अन्य सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का संबद्धीकरण तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जा चुका है।
विभाग ने बताया कि पूर्व में मांगी गई सूचनाएं मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) और जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) कार्यालयों से अलग-अलग भेजी जा रही थीं, जिससे आंकड़ों में भिन्नता सामने आ रही थी। इसे देखते हुए अब सभी जनपदों के संबद्ध शिक्षकों एवं कर्मचारियों का विवरण मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) स्तर पर संकलित और सत्यापित किया जाएगा।
महानिदेशालय ने निर्देश दिए हैं कि जनपद स्तर पर सभी संबंधित सूचनाएं प्रारूप-1, प्रारूप-2 और प्रारूप-3 में संवर्गवार प्रतिदिन अपराह्न 4 बजे तक ई-मेल अथवा व्हाट्सएप नंबर 9634906285 पर अनिवार्य रूप से भेजी जाएं।
विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जून 2026 तथा आगामी महीनों का वेतन केवल उन्हीं शिक्षकों और कार्मिकों का आहरित किया जाएगा, जो अपने मूल विद्यालय या कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करेंगे। बिना कार्यभार ग्रहण किए वेतन जारी नहीं किया जाएगा।
मूल विद्यालयों/कार्यालयों से अन्यत्र सम्बद्ध शिक्षकों/कार्मिकों के सम्बन्ध में
उपर्युक्त विषयक आपको विदित है कि महानिदेशालय के पत्र संख्या-शिविर/1229-31/बैठक कार्यवृत्त/2026-27 दिनांक 19 जून, 2026 के द्वारा विद्या समीक्षा केन्द्र में सम्बद्ध कार्मिकों एवं छात्र संख्या शून्य होने के कारण मूल विद्यालय से अन्यत्र सम्बद्ध शिक्षकों को छोड़कर समस्त शिक्षकों/ कार्मिकों का सम्बद्धीकरण तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है। जिसके सम्बन्ध में महानिदेशालय के पत्र संख्या-शिविर/1297/20226-27 दिनांक 24 जून, 2026 के द्वारा प्रारूप-1 एवं 2 पर सूचना चाही गयी थी, परन्तु सम्बन्धित सूचनाएं जनपद स्तर के अलग-अलग कार्यालयों यथा मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) एवं जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) से सम्बन्धित होने के कारण अलग-अलग पत्रों के माध्यम से महानिदेशालय को प्रेषित की जा रही है, सूचनाओं में भिन्नता होने के कारण स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। तकम में यह निर्णय लिया गया है कि जनपद स्तर के सभी सम्बद्ध शिक्षक एवं कर्मचारियों की सूचना मुख्य शिक्षा अधिकारी के स्तर पर संकलित करते हुए समीक्षा/परीक्षणोपरान्त संलग्न प्रारूप 1, 2 एवं 3 पर पृथक-पृथक संवर्गवार, प्रतिदिन अपराहन् 4.00 बजे तक महानिदेशालय को प्रेषित करेंगे।
उक्त के कम में यह भी निर्देशित किया जाता है कि मूल विद्यालय/कार्यालय से अन्यत्र सम्बद्ध शिक्षक/कार्मिक का माह जून 2026 तथा आगामी माहों का वेतन उनके मूल कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त ही आहरित किया जायेगा।
अतः उक्त के कम में मुझे यह कहने का निर्देश हुआ है कि जनपद के मूल विद्यालय/कार्यालयों अन्यत्र सम्बद्ध शिक्षकों एवं कार्मिकों के मूल विद्यालय/कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किये जाने की सूचना निम्न प्रारूप-1, प्रारूप-2 एवं प्रारूप-3 पर पृथक-पृथक पर अपराहन् 4.00 बजे तक महानिदेशालय को अनिवार्यतः ई-मेल अथवा हवट्सऐप नं0 9634906285 पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, लापरवाही अक्षम्य होगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां घर में घुस कर युवक की हत्या, दहशत में इलाके को लोग
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
उत्तराखंड : धर्म नगरी में दो साधुओं के हत्यारे पकड़े गए, ये था हत्या का कारण
उत्तराखंड : यहां अचानक गोलियों की आवाज से दहशत, युवक की मौत, महिला घायल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां दर्दनाक हादसा, टंकी की शटरिंग खोलने के दौरान माँ और दो बेटों की मौत
सीएम धामी सरकार का बड़ा फैसला, पत्रकारों और उनके परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद
जापान में नौकरी का सुनहरा मौका! उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुलेंगे नए रास्ते
हरिद्वार में गंगा कॉरिडोर के तहत चार प्रमुख विकास परियोजनाएं प्रस्तावित
कांवड़ यात्रा में इस बार नहीं होगी कोई चूक! सीएम धामी ने दिए कड़े निर्देश
आम महोत्सव में सीएम धामी ने किए कई बड़े ऐलान, किसानों को मिलेगा 80% तक सब्सिडी का लाभ 
