Dehradun , Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज खुशनुमा बना हुआ है। पर्वतीय जनपदों की ऊंची चोटियों में हल्की बारिश और बर्फबारी के अलावा पहाड़ से मैदान तक धूप खिलने के चलते गर्मी का एहसास शुरु हो चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 15 फरवरी तक राज्य भर में मौसम शुष्क रहेगा यानी बारिश की संभावना नहीं है। वहीं मैदानी इलाकों के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, आज 12 फरवरी से लेकर 15 फरवरी तक राज्य के जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही 12 से 14 फरवरी तक मैदानी इलाकों में हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिलों में कुछ भागों में घना कोहरा छाया रह सकता है। ऐसे में इन जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
गौरतलब है कि उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में शुक्रवार को मौसम ने करवट बदली और दोपहर बाद से पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हुआ। जो कि शनिवार 11 फरवरी को भी जारी रहा इस बीच मसूरी में भी बारिश हुई, देहरादून में दिन भर बादल छाए रहे। दोपहर बाद चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में बौछारें पड़ीं। बदरीनाथ और केदारनाथ में चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। हालांकि, मैदानी इलाकों में तापमान में कोई अंतर नहीं आया है।
शनिवार 11 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे तक देहरादून का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम नौ डिग्री रहने की संभावना है। कल तापमान में गिरावट आएगी और अधिकतम 18 डिग्री और न्यूनतम छह डिग्री रह सकता है। इसके बाद 13 फरवरी को अधिकतम तापमान बढ़कर 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की संभावना है। 14 फरवरी से लेकर 18 फरवरी तक अधिकतम तापमान 21 डिग्री से बढ़ते हुए 26 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से बढ़ते हुए 16 डिग्री तक पहुंच सकता है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम
उत्तराखंड: धामी सरकार ने दी कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत 

