देहरादून- देहरादून पटेल नगर थाने से कुछ दिन पहले एक सनसनीखेज मामला सामने आया था जिसमें 75 वर्षीय एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। जिसका आज देहरादून एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने प्रेस वार्ता कर खुलासा किया।
इस दौरान देहरादून कप्तान ने बताया कि जिस शख्स ने हत्या की है उसका नाम महेंद्र सिंह मेहता है जो कि पहले होटल में भी काम किया करता था। आरोपी ने महिला के घर पर लूट की योजना बनाई थी, लेकिन उसके पर्स से पैसा निकालते हुए महिला ने उसे देख लिया और शोर मचा दिया जिसके बाद महेंद्र सिंह ने महिला का मुंह बंद करके चाकू से उसका गला रेत दिया और उसका खून कर दिया।

पुलिस तफ्तीश में यह पाया गया कि खून करने के बाद आरोपी 4 से 5 हजार रुपये लेकर गया। हालांकि उसने पूरा घर खंगाल कर देखा जरूर, लेकिन उसे कुछ मिला नहीं। SSP दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे का अवलोकन करने के पश्चात आरोपी की शिनाख्त हो पाई और पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया ।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों आरोपियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
उत्तराखंड: पहाड़ से गिरे बोल्डर ने मचाई तबाही, कैलाश यात्रा के अहम रास्ते पर टूटा पुल
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, धूप में भी जारी रही जनजागरण पदयात्रा
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 80 हजार से ज्यादा छात्रों ने भेजे निबंध
नैनीताल की लाइफ लाइन फिर होगी मजबूत, मॉल रोड के पुनर्निर्माण में तेजी; जानिए कितना काम हुआ
उत्तराखंड: भीमताल में 16 होम स्टे की जांच, 3 पर जुर्माना और 7 को नोटिस
उत्तराखंड: दर्दनाक हादसा, टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन का अगला हिस्सा पिचका, दो की मौके पर मौत
रुद्रपुर की महिला ने प्रेमी को ट्रक समेत जलाकर मार डाला
उत्तराखंड: रिश्वत ले रहे दो अफसर गिरफ्तार 
