Dehradun , Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 23 जून तक राज्य के पर्वतीय जनपदों में मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा वहीं मैदानी इलाकों में बारिश की गतिविधियां सामान्य रहेंगी
हालांकि कुछ इलाकों में बहुत हल्की बारिश और आंधी तूफान की संभावना रहेगी जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 23 जून के बाद प्री- मानसून सावर शुरू होने की संभावना है , 24 जून के बाद पहाड़ के साथ ही मैदानी इलाकों में भी भारी बारिश का दौर शुरू होगा।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में 19 जून से 23 जून तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया 23 जून तक राज्य के पर्वतीय जनपदों में गरज चमक के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है वहीं मैदानी इलाकों में कहीं कहीं हल्की बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी तूफान की संभावना है।
23 जून के बाद प्रदेश के अनेकों हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का औरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने जताया है ।
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि 23 जून से प्रदेश में प्री–मानसून सावर शुरू होने की संभावना है। वहीं 24 जून के बाद पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश का दौर होगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
