देहरादून- उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मानसून की सक्रियता तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले 4 दिन यानी 29 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना व्यक्त करते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक राज्य में 26 और 27 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है जबकि 28 और 29 अगस्त को कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है तथा गर्जन के साथ बिजली गिरने का भी अंदेशा है
जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है तथा सावधानी बरतने की सलाह दी है।
मौसम विभाग ने 26 अगस्त को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन के साथ बिजली चमकने तथा कहीं-कहीं तीव्र बौछार की संभावना जताई है।
27 अगस्त को राज्य के अनेक जनपदों में गर्जन के साथ बिजली चमकने तथा तीव्र बौछार की संभावना है।
वहीं 28 अगस्त को देहरादून ,टिहरी ,पौड़ी , नैनीताल तथा चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। अन्य जनपदों में गर्जन के साथ बिजली चमकने तथा हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
29 अगस्त को राज्य के नैनीताल, पिथौरागढ़ , चंपावत और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है इसके अलावा राज्य के अन्य जनपदों में गर्जन के साथ बिजली चमकने तथा कहीं-कहीं तीव्र बौछार की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने 28 और 29 अगस्त को भारी बरसात को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में हल्का भूस्खलन होने तथा चट्टान गिरने के कारण कही कही मार्ग और राजमार्ग में अवरोध उत्पन्न होने की संभावना भी व्यक्त की है तथा पहाड़ी क्षेत्र में कही कही नदी नालों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि की भी बात कही है उपरोक्त जनपद में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली तथा तेज बौछार तथा कहीं-कहीं बिजली गिरने से जानमाल की क्षति की भी संभावना से इनकार नहीं किया है तथा कहीं-कहीं हल्का भूस्खलन और चट्टाने गिरने की संभावना भी है जिसको लेकर मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में 
