मध्य प्रदेश के रायसेन में शादी का एक दिलचस्प मामला सामने आया है। रायसेन जिले के एक युवक को उत्तराखंड के नैनीताल की एक युवती से ऑनलाइन गेम पब्जी खेलते-खेलते प्यार हो गया। प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि दोनों ने शादी कर ली। प्रेम कहानी तब सामने आई, जब युवती के परिजनों ने नैनीताल के थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
दरअसल, रायसेन के पटेल नगर में रहने वाले युवक ने बताया कि लगभग ढाई साल पहले पब्जी गेम खेलने के दौरान उत्तराखंड के नैनीताल में पढ़ने वाली शीतल से उसकी दोस्ती हुई थी। कुछ दिनों के बाद यह दोस्ती प्यार में बदल गई। उसके बाद वे एक दूसरे का फोन नंबर लेकर व्हाट्सऐप पर चैट करने लगे। फिर वीडियो कॉल के जरिए एक दूसरे को देखा।
शादी से पहले युवक सिर्फ एक बार ही शीतल से मिला था। उसके बाद उन्होंने 1 महीने पहले भोपाल में शादी कर ली और साथ रहने लगे । वहीं, युवती शीतल का कहना है कि वह नैनीताल में बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। उसे भी पब्जी गेम खेलने का शौक था और गेम खेलते-खेलते योगेश के संपर्क में आई। लगभग ढाई साल बाद उन्होंने शादी कर ली।
नैनीताल पुलिस जब रायसेन पहुंची तो स्थानीय पुलिस की मदद से रायसेन के पटेल नगर में रहने वाले योगेश और शीतल को थाने में बुलाया। दोनों के बयान लिए गए। इस दौरान थाना प्रभारी ने दोनों को समझाया। नैनीताल की पुलिस युवती को अपने साथ ले जाना चाहती थी, लेकिन शीतल ने जाने से मना कर दिया. उसने कहा कि वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती है और वह बालिग हैं।युवती ने कहा उसने अपनी इच्छा से योगेश से शादी की है। उस पर किसी का कोई दबाव नहीं है। इस बात पर नैनीताल पुलिस राजी हो गई और युवती को लिए बिना ही उत्तराखंड के नैनीताल वापस लौट गई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम 
