फिर मौसम की मार, आज और कल बारिश के आसार
देहरादून/रुद्रपुर। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज शनिवार को उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा जिले के कुछ इलाकों में कई दौर की तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि, प्रदेश के अन्य जिलों में भी हल्की बारिश संभव है। हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर जिले में कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।
उधर ऊधमसिंह नगर जिले में अभी दो दिन पूर्व चार तहसीलों में हुई बारिश से जमीन सूखी भी नहीं थी कि एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार तराई में दो दिन और मौसम खराब रहेगा।
चमक गरज के साथ बारिश हो सकती है।
अब एक बार फिर मौसम विभाग ने शनिवार को तराई में हल्की बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान तेज गरज-चमक भी हो सकती है। पहाड़ी इलाकों के बारिश के साथ ओले भी पड़ सकते हैं।
रविवार को भी जिले में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। बदले मौसम से अगर ऐसा हुआ तो खेतों में पककर खड़ी किसानों की फसल बर्बाद हो जाएगी। पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि तराई में दो दिन हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कहीं ओले भी पड़ सकते हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
