Dehradun, Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में इस सप्ताह मौसम का मिजाज बदले रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने पर्वतीय इलाकों में बूंदाबांदी संग बर्फबारी के अलावा मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पहाड़ में पाला और मैदानी इलाकों में कोहरे का प्रकोप बढ़ने से तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी जिसके चलते ठंड में इजाफा होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के हरिद्वार एवं ऊधमसिंहनगर जनपदों में आज घना कोहरा छाए होने की संभावना जताई है। जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। कहीं कहीं बूंदाबांदी होने आसार हैं।
मैदानी क्षेत्रों में कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ाएगा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, हालांकि मैदानी इलाकों में लोगों को कोहरे का सामना करना पड़ सकता है। पहाड़ों में पाला पड़ने से लोगों की दिक्कतें बढ़ेंगी। इससे तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। पर्वतीय क्षेत्र में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक अगले कुछ दिनों में कोहरा और पाला बढ़ने से ठंड में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा, कांग्रेस नेता की मौत
काशीपुर: हिन्दू युवती को बहला फुसला कर ले जाने वाला मोहम्मद जफर गिरफ्तार
रुद्रपुर : भव्य प्रवेश द्वार की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
हरेला पर अल्मोड़ा पहुंचे सीएम धामी, जागेश्वर क्षेत्र के विकास के लिए की कई बड़ी घोषणाएं
जागेश्वर धाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, सीएम धामी ने की पूजा-अर्चना
सिलक्यारा टनल में फिर बड़ा हादसा! अचानक गिरे कंक्रीट ब्लॉक ने ले ली 22 वर्षीय मजदूर की जान
उत्तराखंड: यहाँ कोर्ट परिसर में मारपीट का आरोप, पुलिस पहुंची तो थमा मामला
उत्तराखंड : दाहिने की जगह बाएं गुर्दे का ऑपरेशन? किशोर की मौत के बाद 5 डॉक्टरों पर केस
उत्तराखंड में यहां 4 मस्जिदों से हटाए गए लाउडस्पीकर
उत्तराखंड : तीन फीट के चंद्रशेखर भट्ट बने निर्विरोध उपप्रधान 
